तनु वेड्स मनु: कंगना और आर माधवन की कहानी ने कैसे जीता फैंस का दिल?

Click to start listening
तनु वेड्स मनु: कंगना और आर माधवन की कहानी ने कैसे जीता फैंस का दिल?

सारांश

फिल्म 'तनु वेड्स मनु' की अनोखी प्रेम कहानी आज भी फैंस के दिलों में बसी हुई है। इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि कंगना के फैशन स्टाइल ने भी धूम मचाई। जानें इसके बारे में और क्या खास था।

Key Takeaways

  • कंगना रनौत और आर माधवन की अदाकारी ने दिलों को जीता।
  • फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ५०-५५ करोड़ की कमाई की।
  • गाने जैसे 'सड्डी गली' और 'जुगुनी' हिट हुए।
  • फिल्म का बजट १५-२० करोड़ था।
  • कंगना का फैशन स्टाइल भी चर्चा का विषय बना।

मुंबई, २५ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। ऐसी ही एक शानदार और सफल फिल्म है 'तनु वेड्स मनु', जिसमें कंगना रनौत के अद्भुत पागलपन और आर माधवन के मासूमियत ने फैंस का दिल जीत लिया।

आज यह फिल्म अपने रिलीज के १५ साल पूरे कर चुकी है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इसने अपने बजट से दोगुनी कमाई की थी और इसके सीक्वल ने तो बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड स्थापित कर दिए थे।

२५ फरवरी २०११ को कंगना रनौत और आर माधवन की फिल्म 'तनु वेड्स मनु' प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म की कहानी तनु और मनु के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां मनु, एक साधारण लड़का, अपनी शादी के लिए दुल्हन की तलाश में है, लेकिन उसे मिलती है तनु, जो किसी और से प्यार करती है लेकिन शादी नहीं कर पा रही। कंगना का बेबाकी और आर माधवन का भोला स्वभाव फैंस को खूब भाया। फिल्म के गाने 'सड्डी गली', 'ए रंगरेज मेरे' और 'जुगुनी' पार्टीज की शान बन गए, खासकर 'सड्डी गली' में कंगना का अद्वितीय डांस।

फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भरपूर प्यार मिला। आनंद एल. राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट १५-२० करोड़ था, लेकिन इसने ५०-५५ करोड़ का कारोबार किया। कंगना के पहनावे का स्टाइल भी बाजार में छा गया, चाहे वो 'सड्डी गली' का लाल बनारसी सूट हो या 'जुगनी' में पहनी गई ऑफ-व्हाइट साड़ी।

बहुत कम लोग जानते हैं कि 'तनु वेड्स मनु' के लिए कंगना रनौत पहली पसंद नहीं थीं। यह फिल्म पहले चित्रागंदा को ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने दूसरी फिल्मों की वजह से अस्वीकार कर दिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें इस फिल्म को लेकर पछतावा है।

फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' बनाई, जिसने अपने कलेक्शन से ४ गुना ज्यादा कमाई की। इसका बजट लगभग ४० करोड़ था, और इसने २६० करोड़ का कलेक्शन किया। अब जल्द ही 'तनु वेड्स मनु-३' भी आने वाला है, जिसकी औपचारिक घोषणा कर दी गई है।

Point of View

'तनु वेड्स मनु' केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसी यात्रा है जिसने दर्शकों को प्यार, हंसी और इमोशन्स का अनोखा मिश्रण पेश किया। यह फिल्म न केवल कंगना और आर माधवन की अदाकारी के लिए याद की जाएगी, बल्कि इसके गाने और फैशन स्टाइल के लिए भी।
NationPress
25/02/2026

Frequently Asked Questions

फिल्म 'तनु वेड्स मनु' कब रिलीज हुई थी?
यह फिल्म २५ फरवरी २०११ को रिलीज हुई थी।
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की थी?
फिल्म ने लगभग ५०-५५ करोड़ का कारोबार किया था।
कंगना रनौत पहले इस फिल्म के लिए पहली पसंद थीं?
नहीं, यह फिल्म पहले चित्रागंदा को ऑफर की गई थी।
फिल्म के गाने कौन से प्रसिद्ध हुए?
फिल्म के गाने जैसे 'सड्डी गली', 'ए रंगरेज मेरे' और 'जुगुनी' बहुत प्रसिद्ध हुए।
क्या 'तनु वेड्स मनु' का सीक्वल भी आया था?
हाँ, इसका सीक्वल 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' आया था।
Nation Press