27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

यूपी सरकार ने धार्मिक पर्यटन को नया आयाम दिया, लखीमपुर खीरी और कुशीनगर में 1177 लाख की निवेश

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
यूपी सरकार ने धार्मिक पर्यटन को नया आयाम दिया, लखीमपुर खीरी और कुशीनगर में 1177 लाख की निवेश

सारांश

उत्तर प्रदेश सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लखीमपुर खीरी और कुशीनगर में 1177 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। इन परियोजनाओं में धार्मिक स्थलों का विकास और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार शामिल है।

मुख्य बातें

1177 लाख रुपये का निवेश धार्मिक पर्यटन के लिए किया गया है।
लखीमपुर खीरी और कुशीनगर में 18 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।
धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
सरकार का लक्ष्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना है।

लखनऊ, 20 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए लखनऊ मंडल के लखीमपुर खीरी और गोरखपुर मंडल के कुशीनगर में कुल 18 पर्यटन विकास परियोजनाओं के लिए 1177 लाख रुपये की राशि को स्वीकृति दी है।

इन परियोजनाओं में धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं का विकास और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं शामिल हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत राज्य योजना में लखीमपुर खीरी की सात परियोजनाओं के लिए 483 लाख रुपये तथा कुशीनगर की 11 परियोजनाओं के लिए 694 लाख रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि लखीमपुर खीरी में स्वीकृत परियोजनाओं में मोहम्मदी क्षेत्र के ओछवानाथ शिव मंदिर के विकास के लिए 111 लाख रुपये, निघासन क्षेत्र के अंतर्वेद स्थल के लिए 81 लाख रुपये और गोला गोकर्णनाथ के चौसन्दे बाबा स्थान के लिए 96 लाख रुपये शामिल हैं। इसके अलावा अटकोनवा स्थित माता बेलहिया धाम (60 लाख रुपये), सम्पूर्णानगर के बालाजी मंदिर (20 लाख रुपये), देवकली तीर्थ मंदिर (70 लाख रुपये) और कस्ता क्षेत्र के बाबा गौरीशंकर बेहजम (45 लाख रुपये) के विकास के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है।

मंत्री ने बताया कि कुशीनगर में रामकोला के राम जानकी मंदिर (73 लाख रुपये), हाटा के श्री राम जानकी मंदिर (67 लाख रुपये), फाजिलनगर के शंकर मंदिर (58 लाख रुपये) और पडरौना के बांसी नदी घाट (60 लाख रुपये) समेत विभिन्न स्थलों के विकास को मंजूरी दी गई है। इसके अतिरिक्त तमकुही राज के राम जानकी मंदिर घूरपट्टी (82 लाख रुपये), खड्डा के हड़ावा मंदिर (82 लाख रुपये) और कोक माता भुवनेश्वरी देवी मंदिर (65 लाख रुपये) सहित अन्य परियोजनाएं भी शामिल हैं। कई स्थानों पर बहुउद्देशीय हाल और आधारभूत संरचना के निर्माण का भी प्रावधान किया गया है।

जयवीर सिंह ने कहा कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लखीमपुर खीरी में यूपीएसटीडीसी और कुशीनगर में सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है, जिन्हें गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आस्था और विकास को साथ लेकर चलने की नीति पर काम कर रही है। धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे और राज्य के राजस्व में वृद्धि होगी। मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इन धरोहरों से जुड़ सकें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उत्तर प्रदेश सरकार ने धार्मिक पर्यटन के लिए कितनी राशि स्वीकृत की है?
उत्तर प्रदेश सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 1177 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है।
लखीमपुर खीरी में किस धार्मिक स्थल के विकास के लिए सबसे अधिक राशि स्वीकृत की गई है?
लखीमपुर खीरी में ओछवानाथ शिव मंदिर के विकास के लिए 111 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
कुशीनगर में कितनी परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं?
कुशीनगर में 11 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।
इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।
परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कौन सी संस्था का कार्यदायित्व होगा?
लखीमपुर खीरी में यूपीएसटीडीसी और कुशीनगर में सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 1 साल पहले