26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आप वजन बढ़ाना चाहते हैं? इन योगासनों को अपने रुटीन में शामिल करें और देखें बदलाव!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आप वजन बढ़ाना चाहते हैं? इन योगासनों को अपने रुटीन में शामिल करें और देखें बदलाव!

सारांश

अगर आप प्राकृतिक तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो इन सरल योगासनों को अपने रुटीन में शामिल करें। ये योगासन न केवल वजन बढ़ाने में मदद करेंगे, बल्कि आपको मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रदान करेंगे। जानिए कैसे ये योगासन आपकी भूख को बढ़ा सकते हैं।

मुख्य बातें

सूर्य नमस्कार से मांसपेशियों की मजबूती बढ़ती है।
भुजंगासन भूख को बढ़ाने में सहायक है।
सेतुबंधासन तनाव को कम करता है।
पवनमुक्तासन पाचन में सुधार लाता है।
योगासनों के साथ सही आहार लेना जरूरी है।

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। असंतुलित आहार और खराब दिनचर्या स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालती है। इसकी वजह से आज कई लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं जबकि कई अपने दुबलेपन से। शरीर के फिट न होने का असर आत्मविश्वास पर भी पड़ता है। अगर आप प्राकृतिक तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो इन योगासनों को अपने रुटीन में शामिल करें।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, कुछ योगासन पाचन में सुधार, भूख बढ़ाने और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करते हैं।

सूर्य नमस्कार: आयुष मंत्रालय ने बताया है कि सूर्य नमस्कार एक समग्र व्यायाम है, जो वजन बढ़ाने में सहायक हो सकता है। यह शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करता है, रक्त संचार को सुधारता है और पाचन तंत्र को सक्रिय करता है। सूर्य नमस्कार करने से भूख में वृद्धि होती है, जो वजन बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।

भुजंगासन: भुजंगासन, जिसे कोबरा पोज भी कहते हैं। आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह आसन वजन बढ़ाने के साथ-साथ पाचन में सुधार और भूख बढ़ाने में सहायक होता है। यह आंतरिक अंगों, जिगर और पाचन तंत्र को उत्तेजित करता है, जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है।

सेतुबंधासन: इसे ब्रिज पोज भी कहते हैं, यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। आयुष मंत्रालय के मुताबिक, यह तनाव, अवसाद और हार्मोन्स को संतुलित करने में मदद करता है, जिससे मन शांत और शरीर तरोताजा रहता है। साथ ही, अच्छी नींद आती है और दिमाग तनावमुक्त रहता है, जो वजन बढ़ाने में सहायक होता है, क्योंकि तनाव भूख को कम कर सकता है।

पवनमुक्तासन: यह आसन पाचन तंत्र के लिए अत्यंत लाभदायक है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह आसन पेट की मालिश करता है, जिससे कब्ज और गैस जैसी समस्याएं कम होती हैं। यह भोजन से पोषक तत्वों के अवशोषण को सुधारता है, जो वजन बढ़ाने के लिए आवश्यक है। नियमित रूप से करने से पाचन सुधरता है और शरीर स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाने के लिए तैयार होता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि योगासनों के साथ-साथ प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट से भरपूर आहार लेना आवश्यक है। पर्याप्त नींद और तनावमुक्त जीवनशैली भी वजन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके अलावा, योग शुरू करने से पहले किसी विशेषज्ञ या प्रशिक्षक से सलाह लेना जरूरी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह समझना होगा कि योग और आहार का सही संतुलन वजन बढ़ाने के लिए आवश्यक है। आज के दौर में, जहां लोग असंतुलित आहार और तनाव से जूझ रहे हैं, ऐसे में प्राकृतिक तरीके से वजन बढ़ाने के लिए योगासन एक बेहतरीन विकल्प हैं। योग के माध्यम से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या ये योगासन वजन बढ़ाने में प्रभावी हैं?
हाँ, ये योगासन पाचन में सुधार और भूख बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे वजन बढ़ाने में सहारा मिलता है।
क्या मैं इन योगासनों को रोज कर सकता हूँ?
जी हाँ, ये आसन रोजाना करने से स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
क्या मुझे किसी विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए?
हाँ, योग शुरू करने से पहले किसी प्रशिक्षक से सलाह लेना उचित है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले