विदेश मंत्रालय में कंसलटेंट पद के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 6 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
विदेश मंत्रालय में कंसलटेंट पद के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 6 अप्रैल

सारांश

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ कार्य करने का सपना देखने वाले आवेदकों के लिए शानदार अवसर। विदेश मंत्रालय ने कंसलटेंट पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विस्तार से जानें कि कैसे आप आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य बातें

कंसलटेंट पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है।
आवेदक को 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
सालाना सैलरी 10 लाख रुपए होगी।
आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है।
उम्र सीमा 30 से 50 वर्ष है।

नई दिल्ली, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। अगर आप भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ काम करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक अद्वितीय अवसर है। मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स (एमईए) ने पीएसपी डिवीजन में कंसलटेंट के पद के लिए भर्ती हेतु आधिकारिक सूचना जारी की है।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी इस पद के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, और आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर आवेदन करें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएट/पोस्ट-ग्रेजुएट (एलएलबी/एलएलएम) होना अनिवार्य है। साथ ही, उन्हें विधायी और नीतिगत मामलों के ड्राफ्ट तैयार करने में न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। आवेदक को हिंदी और अंग्रेजी में लिखित एवं मौखिक संचार कौशल में दक्षता और कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान (वर्ड, एक्सेल, पॉवरपॉइंट) होना चाहिए।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसका आकलन 6 मार्च के अनुसार किया जाएगा। योग्य कैंडिडेट का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू/लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। चयनित कैंडिडेट की वार्षिक सैलरी 10 लाख रुपए होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद पद से संबंधित नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालें। सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट को एप्लीकेशन के साथ अटैच करें। इसके बाद, आवेदन फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर 'अवर सचिव (पीएफ एवं पीजी) विदेश मंत्रालय, कमरा संख्या 4071, जवाहरलाल नेहरू भवन, 23-डी, जनपथ, नई दिल्ली-110011' पते पर भेज दें।

जो अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे नोटिफिकेशन में दिए गए आधिकारिक ईमेल के जरिए आवेदन कर सकते हैं, जिसमें विषय स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए। साथ ही, आवेदक का नाम और पद का उल्लेख होना चाहिए, जिसके लिए आवेदन किया जा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कंसलटेंट पद के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
कंसलटेंट पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है।
इस पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता क्या है?
आवेदक को मान्यता प्राप्त संस्थान से एलएलबी/एलएलएम होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू/लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 2 महीने पहले