14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

डब्ल्यूबीएमएससी में मेडिकल ऑफिसर के 41 पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 17 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
डब्ल्यूबीएमएससी में मेडिकल ऑफिसर के 41 पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 17 अप्रैल

सारांश

यदि आप मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो पश्चिम बंगाल नगर सेवा आयोग द्वारा मेडिकल ऑफिसर के 41 पदों के लिए आवेदन करने का यह सुनहरा मौका न चूकें। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है।

मुख्य बातें

पदों की संख्या: 41 आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अप्रैल आवेदन शुल्क: सामान्य- 200 रुपए, अनुसूचित जाति- 50 रुपए चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और पर्सनालिटी टेस्ट अधिकतम आयु: 37 वर्ष

कोलकाता, 2 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। मेडिकल क्षेत्र में उत्कृष्ट करियर बनाने की चाह रखने वालों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रस्तुत हुआ है। पश्चिम बंगाल नगर सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएमएससी) ने मेडिकल ऑफिसर (जनरल) के कुल 41 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है।

डब्ल्यूबीएमएससी द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करना होगा।

आवेदन पत्र भरने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह आवश्यक है कि उनके पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार एमबीबीएस डिग्री हो और वे मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत हों। डीपीएच/एमडी (कम्युनिटी मेडिसिन)/एमडी (पीएसएम) जैसी पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास चिकित्सा क्षेत्र में 1 वर्ष का अनुभव या जन स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य अनुभव होना चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 17 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, पर्सनालिटी टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी आरओपीए-2019 के अनुसार प्रति माह होगी।

आवेदन पत्र भरने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 200 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 50 रुपए है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डब्ल्यूबीएमएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें। मांगे गए सभी दस्तावेजों को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें। अंत में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें योग्य उम्मीदवारों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डब्ल्यूबीएमएससी में मेडिकल ऑफिसर के पदों की कुल संख्या क्या है?
डब्ल्यूबीएमएससी में मेडिकल ऑफिसर के कुल 41 पद हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग के लिए 50 रुपए है।
क्या मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण अनिवार्य है?
हाँ, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, पर्सनालिटी टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले