4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिना चिंता किए इलाज संभव है? सरकार करेगी आर्थिक मदद, योगी आदित्यनाथ का आश्वासन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिना चिंता किए इलाज संभव है? सरकार करेगी आर्थिक मदद, योगी आदित्यनाथ का आश्वासन

सारांश

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने वालों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद की मदद करेगी, जिससे लोग बेफिक्र होकर उपचार करा सकें। जानिए इस महत्वपूर्ण पहल के बारे में।

मुख्य बातें

योगी आदित्यनाथ ने आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है।
गंभीर बीमारियों के इलाज में सरकार मदद करेगी।
हर जरूरतमंद के लिए विवेकाधीन कोष से सहायता उपलब्ध होगी।
जनता दर्शन में समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
बिना चिंता के इलाज कराने की सलाह दी गई।

गोरखपुर, 29 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने आए लोगों को आश्वासन दिया कि वे बेफिक्र होकर उच्चीकृत अस्पतालों में उपचार कराएं, सरकार उनकी पूरी आर्थिक मदद करेगी। उपचार में जो भी राशि खर्च होगी, उसकी व्यवस्था सरकार करेगी।

सीएम योगी ने इस संदर्भ में अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन लोगों को उपचार के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा कर शासन को उपलब्ध कराया जाए। हर जरूरतमंद व्यक्ति को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम गोरखपुर पहुंचे थे। गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद शनिवार सुबह उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लगभग 200 लोगों से मुलाकात की। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में कुर्सियों पर बैठे लोगों से एक-एक करके समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए आश्वस्त किया।

उन्होंने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने या घबराने की जरूरत नहीं है। हर समस्या का प्रभावी समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ ध्यान दें ताकि किसी को भी कष्ट न हो। हर पीड़ित के प्रति संवेदनशीलता बरती जाए और उसकी समस्या का समाधान किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगाई कर रहा है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पारिवारिक मामलों के समाधान में दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर संवाद करने को प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि यदि कोई पात्र व्यक्ति शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है, तो उसे तत्काल योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।

जनता दर्शन में इस बार भी कई लोग (विशेष रूप से महिलाएं) गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए थे। एक बेटी ने अपनी मां के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की प्रार्थना की, तो सीएम योगी ने कहा, चिंता मत करो, इलाज कराओ, पैसे की व्यवस्था हो जाएगी। अन्य लोगों को भी उन्होंने इसी आत्मीयता से आश्वासन दिया कि सरकार किसी भी जरूरतमंद के इलाज में धन की कमी को बाधक नहीं बनने देगी। विवेकाधीन कोष से पर्याप्त मदद की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या आर्थिक सहायता के लिए आवेदन कैसे करें?
आपको अपने स्थानीय प्रशासन से संपर्क करना होगा और अपनी समस्या का विवरण देना होगा।
क्या सभी लोग इस सहायता का लाभ उठा सकते हैं?
जी हां, सभी पात्र व्यक्तियों को सहायता दी जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले