प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया चिप लिमिटेड फैक्ट्री का भूमि पूजन किया, यूपी बनेगा सेमीकंडक्टर का हब

Click to start listening
प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया चिप लिमिटेड फैक्ट्री का भूमि पूजन किया, यूपी बनेगा सेमीकंडक्टर का हब

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया चिप लिमिटेड की नई सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का भूमि पूजन किया। उन्होंने बताया कि यह यूनिट युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी और यूपी को सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का बड़ा केंद्र बनाएगी।

Key Takeaways

  • प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया चिप लिमिटेड फैक्ट्री का भूमि पूजन किया।
  • यूपी सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का बड़ा केंद्र बनेगा।
  • इस यूनिट से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
  • 10 प्रोजेक्ट्स को सेमीकंडक्टर मिशन के तहत मंजूरी मिली है।
  • यूपी में आधे से ज्यादा मोबाइल फोन का उत्पादन होता है।

नई दिल्ली/लखनऊ, 21 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। इंडिया चिप लिमिटेड की नई सेमीकंडक्टर फैक्ट्री के भूमि पूजन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, जितिन प्रसाद, एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर, फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर बिजनेस ग्रुप के प्रेसिडेंट बॉब चेन और अन्य उद्योगपतियों की उपस्थिति में, प्रधानमंत्री ने भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम और विकसित भारत के दृष्टिकोण पर विस्तार से चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने कहा, "आज भारत विकास के लक्ष्य की ओर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। मैंने लाल किले से कहा था कि भारत के पास रुकने का समय नहीं है। 2026 की शुरुआत से भारत ने अपनी गति और तेज कर दी है।" उन्होंने हाल के आयोजनों का जिक्र करते हुए बताया कि 12 जनवरी को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, 16 जनवरी को नेशनल स्टार्टअप डे, जनवरी में इंडिया एनर्जी समिट और हाल ही में ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट ने विश्व का ध्यान खींचा।

उन्होंने जोर दिया कि आधुनिक विश्व की प्रोसेसिंग पावर में भारत अब प्रमुख देशों के साथ खड़ा है। "हम सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों पर एक साथ काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का एक बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। एचसीएल और फॉक्सकॉन की यह फैक्ट्री यूपी की नई पहचान को सशक्त बनाएगी।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस यूनिट से युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलने की संभावना है, क्योंकि सेमीकंडक्टर यूनिट के साथ डिजाइन हाउस, आरएंडडी सेंटर और स्टार्टअप इकोसिस्टम का विकास होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी सरकार को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने इसे "टेकेड" (टेक डिकेट) करार देते हुए कहा कि यह दशक भारत के तकनीकी सामर्थ्य का आधार बनेगा। ग्रीन एनर्जी, स्पेस टेक, डिजिटल टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और एआई में अभूतपूर्व निवेश हो रहा है। सेमीकंडक्टर मिशन के तहत 10 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है, जिनमें से चार यूनिट जल्द ही उत्पादन शुरू करेगी।

उन्होंने कोरोना काल की चिप सप्लाई चेन संकट का उदाहरण देते हुए कहा, "बीसवीं सदी में तेल वाला देश समृद्ध होता था, 21वीं सदी में छोटी सी चिप वाला देश। भारत ने उस संकट से सीखा और आत्मनिर्भरता का रास्ता चुना।" उन्होंने जोर दिया कि मेड इन इंडिया चिप से डिजिटल इंडिया, एआई, 5जी-6जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल और डिफेंस जैसे हर सेक्टर में गति बिना रुकावट रहेगी।

फॉक्सकॉन जैसी दिग्गज कंपनियों के भारत आने को वैश्विक संदेश बताते हुए उन्होंने कहा, "भारत एक भरोसेमंद भागीदार है। भारत की भागीदारी वैश्विक मूल्य श्रृंखला की मजबूती को बढ़ाएगी।" उन्होंने भारत के प्रतिभा पूल की प्रशंसा की और "चिप टू स्टार्टअप" कार्यक्रम का जिक्र किया, जिससे 85 हजार उद्योग-तैयार पेशेवर तैयार होंगे। बजट में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के दूसरे चरण और रेयर अर्थ कॉरिडोर की घोषणा को क्षेत्र के लिए बड़ा प्रोत्साहन बताया।

पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग छह गुना, एक्सपोर्ट आठ गुना और मोबाइल फोन एक्सपोर्ट सौ गुना बढ़ा है। यूपी में देश के आधे से ज्यादा मोबाइल फोन बन रहे हैं। उन्होंने यूपी के बदलाव की चर्चा करते हुए कहा कि पहले पलायन, अपराध और अभाव की बातें होती थीं, लेकिन डबल इंजन सरकार के कारण आज एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर, पर्यटन और निवेश की बातें होती हैं।

समारोह में प्रधानमंत्री ने एचसीएल और फॉक्सकॉन का आभार जताया और कहा कि यह यूनिट यूपी के विकास को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर के लोकार्पण का भी जिक्र किया।

Point of View

बल्कि भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को भी मजबूत करेगा। पीएम मोदी की दृष्टि से संकेत मिलता है कि भारत तकनीकी क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। यह घटनाक्रम देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक सकारात्मक मोड़ है।
NationPress
24/02/2026

Frequently Asked Questions

इंडिया चिप लिमिटेड फैक्ट्री का भूमि पूजन कब किया गया?
भूमि पूजन 21 फरवरी को किया गया था।
इस फैक्ट्री से कितने रोजगार के अवसर मिलेंगे?
इस यूनिट से युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलने की संभावना है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस फैक्ट्री के बारे में क्या कहा?
प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है।
सेमीकंडक्टर मिशन के तहत कितने प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है?
सेमीकंडक्टर मिशन के तहत 10 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है।
यूपी में कितने मोबाइल फोन बनते हैं?
यूपी में देश के आधे से ज्यादा मोबाइल फोन बनते हैं।
Nation Press