क्या 2025 वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 2025 वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा?

सारांश

2025 में भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया। 14 मुकाबलों में 11 जीत और मात्र 3 हार, यह साल कई उपलब्धियों का गवाह बना। जानिए टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के बारे में।

मुख्य बातें

2025 : भारतीय क्रिकेट का सफलता का वर्ष।
14 वनडे मैच, 11 जीत।
क्लीन स्वीप इंग्लैंड के खिलाफ।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से जीत।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-2 की हार।

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वर्ष 2025 वनडे फॉर्मेट में अत्यधिक महत्वपूर्ण साबित हुआ है। इस वर्ष भारत ने कुल 14 वनडे मुकाबले खेले, जिनमें से 11 में जीत हासिल की। इस दौरान टीम इंडिया ने केवल 3 मुकाबले गंवाए।

इस वर्ष भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एक शानदार क्लीन स्वीप के बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को उनके घर पर हराया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की धरती पर वनडे सीरीज हार गई। आइए, इस वर्ष के प्रदर्शन को सीरीज-दर-सीरीज देखें।

भारत बनाम इंग्लैंड: भारत ने फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली। नागपुर में पहले मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 248 रन पर समेटते हुए 38.4 ओवर में 4 विकेट शेष रहते जीत हासिल की।

इसके बाद भारत ने कटक में 4 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। इंग्लैंड का लक्ष्य अंतिम मुकाबले को जीतना था, लेकिन अहमदाबाद में भारत ने 142 रन से जीत दर्ज कर 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी: फरवरी से मार्च के बीच खेले गए इस टूर्नामेंट को भारत ने अपने नाम किया। भारत ने ग्रुप-ए के पहले मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया, इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ भी इसी अंतर से जीत हासिल की। अंतिम ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड को 44 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे।

सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया। फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: इस वर्ष लगातार 8 जीतने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर अक्टूबर में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली, जिसमें 1-2 से हार मिली।

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए मुकाबले को डकवर्थ लुईस नियम से 7 विकेट से जीता। इसके बाद एडिलेड में 2 विकेट से जीत हासिल की। अंतिम मुकाबले में भारत ने विराट कोहली (नाबाद 74) और रोहित शर्मा (नाबाद 121) की शानदार साझेदारी से 9 विकेट से जीत दर्ज की।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका: टीम इंडिया ने नवंबर-दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मुकाबलों की घरेलू वनडे सीरीज खेली, जिसे 2-1 से जीता।

रांची में पहले मुकाबले में भारत ने 17 रन से जीत दर्ज की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 349/8 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका 332 रन पर सिमट गई।

हालांकि रायपुर में खेले गए हाईस्कोरिंग मुकाबले में भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने 358 रन बनाए, लेकिन साउथ अफ्रीका ने 49.2 ओवर में जीत हासिल की।

तीसरा वनडे निर्णायक साबित हुआ। विशाखापत्तनम में भारत ने साउथ अफ्रीका को 270 रन पर समेटकर 39.5 ओवर में 9 विकेट से जीत दर्ज की। यशस्वी जायसवाल ने 116 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा ने 75 रन की पारी खेली। कोहली ने भी 65 रन बनाकर नाबाद रहे।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित होगा कि 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन देश के लिए गर्व का विषय है। टीम ने न केवल अपने कौशल को साबित किया, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी अपनी जगह बनाई।
RashtraPress
17 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

2025 में भारत ने कितने वनडे मैच खेले?
भारत ने 2025 में कुल 14 वनडे मैच खेले।
भारत ने किस टीम को क्लीन स्वीप किया?
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप किया।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने किसे हराया?
भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया।
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में क्या प्रदर्शन किया?
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीती।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में क्या परिणाम रहा?
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-2 से सीरीज हारी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले