6 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या तमीम और अबरार की शानदार पारी ने बांग्लादेश को यूएसए के खिलाफ जीत दिलाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या तमीम और अबरार की शानदार पारी ने बांग्लादेश को यूएसए के खिलाफ जीत दिलाई?

सारांश

बांग्लादेश ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में यूएसए को 7 विकेट से हराकर 'सुपर-6' में प्रवेश किया। इस मैच में तमीम और अबरार की बेहतरीन बल्लेबाजी ने टीम को जीत दिलाई। जानें इस मुकाबले की महत्वपूर्ण बातें और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में।

मुख्य बातें

बांग्लादेश ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में यूएसए को हराया।
तमीम की नाबाद पारी ने टीम को जीत दिलाई।
अबरार ने महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई।
बांग्लादेश ने 'सुपर-6' में जगह बनाई।
यूएसए की टीम 199 रन पर सिमटी।

हरारे, 23 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। बांग्लादेश ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए को 7 विकेट से पराजित किया। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने 'सुपर-6' में अपनी जगह बना ली है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने भी अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम ग्रुप-बी से सुपर-6 के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी यूएसए की टीम केवल 199 रन पर ढेर हो गई। यूएसए ने 6 रन पर अपने 2 विकेट खो दिए।

इसके बाद उत्कर्ष श्रीवास्तव ने साहिल गर्ग के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 गेंदों में 51 रन जोड़े। साहिल ने 60 गेंदों में 2 छक्कों और 2 चौकों के साथ 35 रन बनाकर आउट हुए। टीम 89 के स्कोर पर 5 विकेट खो चुकी थी। कप्तान श्रीवास्तव 65 गेंदों में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद अदनित झांबआदित कप्पा के साथ आठवें विकेट के लिए 43 रन जोड़े। अदनित ने 69 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों की मदद से 68 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी टीम में इकबाल हुसैन इमोन ने 3 विकेट लिए, जबकि अल फहाद, शहरयार अहमद और मोहम्मद रिजान हुसैन ने 2-2 विकेट निकाले।

जवाब में बांग्लादेश ने 41.3 ओवर में जीत हासिल कर ली। जवाद अबरार ने रिफत बेग के साथ पहले विकेट के लिए 14.2 ओवर में 78 रन की साझेदारी की।

जवाद ने 42 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों की सहायता से 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे, और थोड़ी देर बाद रिफत भी आउट हो गए। उन्होंने 55 गेंदों में 3 चौकों के साथ 30 रन बनाए।

इसके बाद अजीजुल हकीम तमीम ने कलम सिद्दीकी अलीन के साथ तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की। अजीजुल ने 82 गेंदों में 2 छक्कों और 2 चौकों के साथ 64 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कलम सिद्दीकी ने 30 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से ऋत्विक अप्पिडी, श्रीवास्तव और साहिल गर्ग ने 1-1 विकेट लिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो दर्शाता है कि युवा खिलाड़ियों में काफी संभावनाएँ हैं। इस जीत से बांग्लादेश को अगले दौर में आगे बढ़ने का मौका मिल गया है, जो उनके क्रिकेट के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
6 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बांग्लादेश ने यूएसए को कितने विकेट से हराया?
बांग्लादेश ने यूएसए को 7 विकेट से हराया।
कौन से खिलाड़ी ने बांग्लादेश के लिए अच्छी पारी खेली?
तमीम और अबरार ने बांग्लादेश के लिए शानदार पारी खेली।
बांग्लादेश ने 'सुपर-6' में कब प्रवेश किया?
बांग्लादेश ने इस जीत के साथ 'सुपर-6' में प्रवेश किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले