1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के आयोजन की तारीखें घोषित की हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के आयोजन की तारीखें घोषित की हैं?

सारांश

महिला प्रीमियर लीग 2026 के कार्यक्रम की घोषणा बीसीसीआई ने की है, जिसमें नीलामी से पहले महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। यह आयोजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक होगा, जिसमें नवी मुंबई और वडोदरा में मैच खेले जाएंगे। जानें इस लीग के इतिहास और नीलामी के बारे में।

मुख्य बातें

महिला प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक होगा।
मैच नवी मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे।
मुंबई इंडियंस ने पिछले तीन सीजन में से दो बार चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया है।
नीलामी के बाद टीमों का स्वरूप बदल जाएगा।
महिला क्रिकेट को इस लीग से मिलेगा नया उत्साह।

नई दिल्ली, 27 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए बीसीसीआई ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है, जो कि गुरुवार को दिल्ली में आयोजित नीलामी से पहले की गई। महिला प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक होगा।

बीसीसीआई के अनुसार, अगले सीजन के मुकाबले नवी मुंबई और वडोदरा में आयोजित किए जाएंगे। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला वडोदरा में होगा।

नवी मुंबई पिछले कुछ वर्षों में महिला अंतरराष्ट्रीय मैचों और महिला प्रीमियर लीग के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल बन गया है, लेकिन वडोदरा में होने वाले मैच निश्चित रूप से वहां के दर्शकों के लिए उत्साह का कारण बनेंगे।

महिला प्रीमियर लीग 2026 का यह चौथा सीजन होगा। इस लीग की शुरुआत 2023 में हुई थी।

पिछले तीन सीजन में मुंबई इंडियंस ने दो बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि दिल्ली कैपिटल्स तीनों सीजन में उपविजेता रही है।

2023 में खेले गए पहले सीजन में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर विजेता बनी थी। 2024 में नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता। 2024 में मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपना दूसरा खिताब जीता।

2026 सीजन से पहले नीलामी होने जा रही है। नीलामी के बाद सभी टीमों का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज को नया कप्तान मिलेगा। लगातार तीन बार फाइनल में पहुंचाने वाली कप्तान मैग लेनिंग को टीम ने रिलीज कर दिया है। वहीं, यूपी वॉरियर्ज ने भी दीप्ति शर्मा को रिलीज कर दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले सीजन में ये दोनों खिलाड़ी किस टीम में खेलते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला प्रीमियर लीग 2026 कब होगी?
महिला प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक होगा।
इस बार मैच कहां खेले जाएंगे?
इस बार के मैच नवी मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे।
महिला प्रीमियर लीग का यह कौन सा सीजन है?
महिला प्रीमियर लीग का यह चौथा सीजन है।
पिछले सीजन की चैंपियन कौन थी?
पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस चैंपियन बनी थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले