क्या इंग्लैंड की टीम में है 'लॉर्ड्स का राजा', भारत को रहना चाहिए सावधान?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या इंग्लैंड की टीम में है 'लॉर्ड्स का राजा', भारत को रहना चाहिए सावधान?

सारांश

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट में जो रूट की बल्लेबाजी पर नजर रहेगी। लॉर्ड्स के मैदान पर उनके रिकॉर्ड्स बेहद प्रभावशाली हैं। क्या भारत इस चुनौती का सामना कर पाएगा? जानिए लॉर्ड्स के राजा के बारे में और उनकी संभावनाओं को।

मुख्य बातें

जो रूट लॉर्ड्स के मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
रूट ने यहाँ नाबाद 200 रन की पारी खेली है।
भारत के खिलाफ रूट का प्रदर्शन महत्वपूर्ण है।
ग्राहम गूच का रिकॉर्ड भी उल्लेखनीय है।
दिलीप वेंगसरकर भारतीय बल्लेबाजों में सबसे आगे हैं।

नई दिल्ली, 8 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। भारत और इंग्लैंड के बीच 10 जुलाई से तीसरे टेस्ट की शुरुआत होने जा रही है, जो कि लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

इस समय इंग्लैंड की टीम में एक ऐसा खिलाड़ी है, जिसे 'लॉर्ड्स का राजा' कहा जाता है। इस खिलाड़ी के खाते में लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट फॉर्मेट में सबसे अधिक रन हैं।

हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के प्रमुख बल्लेबाज जो रूट की, जो टीम के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं।

जो रूट लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने यहाँ साल 2013 से अब तक कुल 22 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 40 पारियों में 54.64 की औसत के साथ 2,022 रन बनाए हैं।

जो रूट ने इस मैदान पर नाबाद 200 रन की पारी खेली है। यहाँ उन्होंने सात शतक और उतने ही अर्धशतक बनाए हैं। इस मैदान पर उनके नाम 224 चौके भी हैं।

भारत के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में जो रूट के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक दो टेस्ट की चार पारियों में 36.33 की औसत से 109 रन बनाए हैं। रूट ने पहले टेस्ट में 28 और 53* रन की पारी खेली, जबकि अगले मैच में उनके बल्ले से 22 और 6 रन निकले।

लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वालों में जो रूट के बाद ग्राहम गूच का नाम है, जिन्होंने 1975 से 1994 तक यहाँ 21 टेस्ट में 53.02 की औसत से 2,015 रन बनाए।

ग्राहम गूच ने लॉर्ड्स के मैदान पर 333 रन की पारी खेली है। उनके खाते में यहाँ छह शतक और पांच अर्धशतक हैं।

वहीं, दिलीप वेंगसरकर इस मैदान पर सर्वाधिक रन जुटाने वाले भारतीय हैं। वेंगसरकर ने 1979 से 1990 तक यहाँ चार टेस्ट खेले, जिसमें 49.22 की औसत से 508 रन बनाए। वेंगसरकर ने यहाँ तीन शतक और एक अर्धशतक बनाया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना आवश्यक है कि भारत को इंग्लैंड के खिलाफ सावधानी बरतनी चाहिए। जो रूट जैसे खिलाड़ियों का प्रदर्शन हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है। हमें उनके खेल के प्रति सजग रहना होगा।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जो रूट का लॉर्ड्स में टेस्ट में प्रदर्शन कैसा है?
जो रूट ने लॉर्ड्स में अब तक 22 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2,022 रन बनाए हैं।
दिलीप वेंगसरकर का लॉर्ड्स में रिकॉर्ड क्या है?
दिलीप वेंगसरकर ने लॉर्ड्स में चार टेस्ट खेले और 508 रन बनाए, जिसमें तीन शतक शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 22 घंटे पहले
  2. 22 घंटे पहले
  3. 22 घंटे पहले
  4. 22 घंटे पहले
  5. 23 घंटे पहले
  6. कल
  7. कल
  8. कल