10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चार मौके थे जब भारत के सलामी गेंदबाजों ने मिलकर पूरी टेस्ट पारी समेट दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चार मौके थे जब भारत के सलामी गेंदबाजों ने मिलकर पूरी टेस्ट पारी समेट दी?

सारांश

भारत के सलामी गेंदबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में अद्वितीय प्रदर्शन किया है। जानिए उन चार मौकों के बारे में जब उन्होंने विपक्षी टीम की पारी को समेट दिया। क्या यह प्रदर्शन क्रिकेट इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा?

मुख्य बातें

भारतीय गेंदबाजों का सामूहिक प्रदर्शन हमेशा प्रभावशाली रहा है।
कपिल देव का योगदान टेस्ट क्रिकेट में महत्वपूर्ण है।
भारत ने चार मौकों पर पूरी पारी समेटने का कारनामा किया है।

नई दिल्ली, 5 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने एजबेस्टन में चल रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड को 407 रन पर समेट दिया। इस दौरान मोहम्मद सिराज ने छह, जबकि आकाश दीप ने चार विकेट अपने नाम किए।

यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा चौथी बार हुआ है, जब भारत के सलामी गेंदबाजों ने मिलकर विपक्षी टीम की पूरी पारी समेट दी। इनमें से तीन मौकों पर कपिल देव का योगदान रहा। आइए, इन तीन अवसरों के बारे में जानते हैं...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (2-4 जनवरी 1981): सिडनी में भारत की पहली पारी महज 201 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 406 रन जड़ दिए। इस पारी के दौरान कपिल देव ने 36.1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 97 रन देकर पांच विकेट चटकाए, जबकि करसन घावरी ने 30 ओवरों में 107 रन देकर पांच विकेट निकाले।

भारतीय टीम दूसरी पारी में फिर से 201 रन पर समेट गई और ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला पारी और चार रन से जीत लिया।

भारत बनाम इंग्लैंड (27 नवंबर-1 दिसंबर 1981): वानखेड़े में टीम इंडिया की पहली पारी महज 179 रन पर सिमट गई। दूसरी ओर, दिलीप दोषी ने पांच विकेट लेकर इंग्लैंड की पहली पारी को 166 रन पर ढेर कर दिया।

भारत ने दूसरी पारी में 227 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 241 रन का टारगेट दिया, जिसके जवाब में कपिल देव और मदन लाल की गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड 102 रन पर ढेर हो गई।

कपिल देव ने 13.2 ओवरों में 70 रन देकर पांच विकेट झटके, जबकि इतने ही विकेट 12 ओवरों में महज 23 रन देकर मदन लाल ने हासिल किए। भारत ने मैच 138 रन से जीत लिया।

भारत बनाम वेस्टइंडीज (12-16 नवंबर 1983): अहमदाबाद में वेस्टइंडीज की पहली पारी 281 रन पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 241 रन ही बना सकी।

इसके बाद कपिल देव की घातक गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 201 रन पर सिमट गई। कपिल देव ने 30.3 ओवरों में 83 रन देकर 9 विकेट चटकाए, जबकि बलविंदर संधू ने शेष एक विकेट अपने नाम किया।

भारतीय टीम को जीत के लिए 242 रन का टारगेट मिला था, लेकिन वेस्टइंडीज ने पलटवार करते हुए टीम इंडिया को 103 रन पर समेट दिया। वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले को 138 रन से जीता।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि टीम के सामूहिक प्रयास का भी प्रतीक है। हमें गर्व है कि हमारे खिलाड़ी इस स्तर तक पहुंचे हैं।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत के सलामी गेंदबाजों ने कितनी बार पूरी पारी समेटी है?
भारत के सलामी गेंदबाजों ने कुल चार बार पूरी पारी समेटी है।
कपिल देव ने कितनी बार इस स्थिति में योगदान दिया?
कपिल देव ने तीन मौकों पर इस स्थिति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
भारत ने इंग्लैंड को कितने रन पर समेटा?
भारत ने इंग्लैंड को 407 रन पर समेटा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले