2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 281 रन का लक्ष्य दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 281 रन का लक्ष्य दिया?

सारांश

भारत अंडर 19 ने तीसरे यूथ वनडे में ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के खिलाफ 281 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। पहले दो मैच जीतने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रतिष्ठा बचाने के लिए मैदान में उतरी। जानें इस मैच की पूरी रिपोर्ट!

मुख्य बातें

भारत अंडर 19 ने तीसरे यूथ वनडे में 281 रन का लक्ष्य रखा।
वेदांत त्रिवेदी ने महत्वपूर्ण 86 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया को पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

ब्रिस्बेन, 26 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत अंडर 19 ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के खिलाफ तीसरे यूथ वनडे मैच में जीत के लिए 281 रन का लक्ष्य निर्धारित किया है। भारत ने तीन मैचों की इस श्रृंखला के पहले दो मुकाबले जीत लिए हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैच में अपनी प्रतिष्ठा बचाने उतरी है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 280 रन बनाए। टीम को पहले ही ओवर में आयुष म्हात्रे के रूप में बड़ा झटका लगा, जो 4 गेंदों में केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद 36 के स्कोर पर वैभव सूर्यवंशी भी आउट हो गए। वैभव ने 20 गेंदों में 16 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल थे।

इस स्थिति से विहान मल्होत्रा ने वेदांत त्रिवेदी के साथ तीसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। विहान ने 52 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली।

वेदांत ने राहुल कुमार के साथ चौथे विकेट के लिए 99 रन जोड़े, जिसने टीम को 200 के पार पहुंचाया। वेदांत ने 92 गेंदों में 8 चौकों के साथ 86 रन बनाए। राहुल ने 84 गेंदों में 62 रन का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम से विल बायरोम और केसी बार्टन ने 3-3 विकेट लिए, जबकि चार्ल्स लैचमंड, बेन गॉर्डन और कप्तान विल मालाजचुक ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।

भारतीय टीम ने इस श्रृंखला का पहला मैच 7 विकेट से जीता था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 को 225/9 पर रोकने के बाद भारत ने 30.3 ओवरों में जीत हासिल की।

दूसरे मुकाबले में, भारत ने 300 रन बनाकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को 47.2 ओवरों में 249 रन पर समेट दिया और 51 रन से जीत दर्ज की।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि भविष्य की संभावनाओं का भी संकेत है।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को कितने रन का लक्ष्य दिया?
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 281 रन का लक्ष्य दिया है।
भारत ने पहले दो मैच कैसे खेले?
भारत ने पहले दो मैचों में जीत हासिल की है।
इस मैच में किसने सबसे अधिक रन बनाए?
वेदांत त्रिवेदी ने 86 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले