6 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अंडर-19 यूथ टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बढ़त बनाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अंडर-19 यूथ टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बढ़त बनाई?

सारांश

भारत की अंडर-19 टीम ने दूसरे यूथ टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 135 रन पर समेट दिया, और पहले दिन 17 विकेट गिरे। जानिए इस रोमांचक मुकाबले का पूरा हाल और भारतीय टीम की स्थिति।

मुख्य बातें

भारत की अंडर-19 टीम ने 9 रन की बढ़त बनाई।
17 विकेट पहले दिन ही गिरे।
ली यंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 66 रन बनाए।
भारतीय गेंदबाजों ने प्रभावी प्रदर्शन किया।
खेल का यह मुकाबला रोमांचक रहा।

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत की अंडर-19 टीम ने दूसरे अंडर-19 यूथ टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ बढ़त बना ली है। इसने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पहली पारी में केवल 135 रन पर समेटने के बाद दिन के अंत तक 7 विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। पहले दिन 17 विकेट गिरे, लेकिन भारतीय टीम ने 9 रन की बढ़त हासिल करने में सफलता पाई।

ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, जो उनके लिए महंगा साबित हुआ। टीम ने महज 3 रन पर साइमन बज (0) का विकेट खो दिया। स्थिति इतनी खराब हुई कि 32 के स्कोर तक टीम ने अपने 5 विकेट खो दिए थे।

इसके बाद यश देशमुख ने एलेक्स ली यंग के साथ छठे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। देशमुख ने 54 गेंदों में 22 रन बनाए, लेकिन इसके बाद टीम फिर से लड़खड़ा गई।

ऑस्ट्रेलियाई खेमे से ली यंग ने 108 गेंदों में सबसे ज्यादा 66 रन बनाए, जिसमें एक छक्का और 9 चौके शामिल थे। भारतीय टीम में खिलन पटेल और हेनिल पटेल ने 3-3 विकेट लिए, जबकि उद्धव मोहन ने 2 विकेट चटकाए।

इसके जवाब में भारत की अंडर-19 टीम ने पहले दिन की समाप्ति तक 40 ओवर खेलते हुए 7 विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम को 17 के स्कोर पर विहान मल्होत्रा (11) का बड़ा झटका लगा। इसके थोड़ी देर बाद कप्तान आयुष म्हात्रे (4) भी आउट हो गए।

टीम 41 के स्कोर पर वैभव सूर्यवंशी (20) का विकेट भी गंवा चुकी थी। इसके बाद वेदांत त्रिवेदी ने राहुल कुमार के साथ चौथे विकेट के लिए 39 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला। राहुल ने 20 गेंदों में 9 रन बनाए, जबकि वेदांत ने 44 गेंदों में 25 रन की पारी खेली। इसके अलावा, भारतीय खेमे में खिलन पटेल ने 26 रन का योगदान दिया।

दिन के अंत तक हेनिल पटेल 22 रन और दीपेश देवेंद्रन 6 रन बनाकर नाबाद हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम में केसी बार्टन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि विल बायरोम ने 2 विकेट निकाले। चार्ल्स लैचमुंड और जूलियन ऑस्बॉर्न ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं यह कहना चाहूंगा कि भारतीय अंडर-19 टीम ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। यह न केवल एक खेल है, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए भविष्य की नींव रखता है। हमें इस टीम पर गर्व है और हम उनके आगामी प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं।
RashtraPress
6 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अंडर-19 यूथ टेस्ट में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा?
भारत ने पहले दिन 17 विकेट गिराए और ऑस्ट्रेलिया को 135 रन पर समेटने के बाद 9 रन की बढ़त बनाई।
इस मैच में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए ली यंग ने 66 रन बनाए।
भारत के प्रमुख गेंदबाज कौन थे?
खिलन पटेल और हेनिल पटेल ने 3-3 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले