27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान हो गया है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान हो गया है?

सारांश

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में 6 से 9 मार्च, 2026 तक पर्थ में यह महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा।

मुख्य बातें

हरमनप्रीत कौर टेस्ट मैच पर्थ में 6 से 9 मार्च, 2026 तक खेला जाएगा।
भारतीय टीम ने अब तक 11 टेस्ट मैच खेले हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20, फिर वनडे और अंत में टेस्ट मैच की श्रृंखला।

नई दिल्ली, २४ जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का घोषणा किया गया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में १५ सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। यह टेस्ट मैच पर्थ में ६ से ९ मार्च, २०२६ तक आयोजित होगा।

प्रतीक रावल, जो चोट के कारण भारत की वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थीं, को भी इस टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। विकेटकीपर जी कमलिनी ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो गई हैं और उनके स्थान पर उमा छेत्री को टी20 और वनडे टीम में शामिल किया गया है।

अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीमों के बीच ११ टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। भारतीय टीम ने एक मैच जीतने में सफलता प्राप्त की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने ४ मैचों में जीत हासिल की है और ७ मैच ड्रॉ रहे हैं। दोनों टीमों के बीच आखिरी टेस्ट २१ से २४ दिसंबर २०२३ तक खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम विजयी रही थी।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया में ३ टी20, ३ वनडे और १ टेस्ट मैच खेलना है। पहले टी20, फिर वनडे और अंत में टेस्ट सीरीज का आयोजन होगा।

भारत महिला टेस्ट टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, सायली सतघारे

चयन समिति ने थाईलैंड में टी20 फॉर्मेट में राइजिंग स्टार महिला एशिया कप के लिए इंडिया ‘ए’ टीम का भी चयन किया है।

एसीसी राइजिंग स्टार एशिया कप टीम के लिए इंडिया ए टीम:

हुमैरा काजी, वृंदा दिनेश, अनुष्का शर्मा, दीया यादव, तेजल हसाबनीस, नंदनी कश्यप (विकेटकीपर), ममता एम (विकेटकीपर), राधा यादव (कप्तान), सोनिया मेंढिया, मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, सायमा ठाकर, जिन्तमणि कलिता, नंदनी शर्मा

दीया यादव और ममता एम को अभी फिटनेस टेस्ट पास करना है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि महिला क्रिकेट के प्रति बढ़ती रुचि और समर्थन को भी उजागर करता है। हमारी टीम ने पिछले मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है, और हमें उम्मीद है कि वे इस बार भी अपने प्रदर्शन को जारी रखेंगे।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारतीय महिला टीम में कौन-कौन खिलाड़ी हैं?
भारतीय महिला टेस्ट टीम में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष, उमा छेत्री, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, सायली सतघारे शामिल हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट कब खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच पर्थ में 6 से 9 मार्च, 2026 तक खेला जाएगा।
भारतीय महिला टीम का पिछले मैचों का रिकॉर्ड क्या है?
भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीमों के बीच अब तक 11 टेस्ट मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम ने एक मैच जीता है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 4 मैच जीते हैं और 7 मैच ड्रॉ रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 दिन पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 2 सप्ताह पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले