26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या माही का २५ सितंबर का खास कनेक्शन है, जब उन्होंने २००वें वनडे मैच में कप्तानी की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या माही का २५ सितंबर का खास कनेक्शन है, जब उन्होंने २००वें वनडे मैच में कप्तानी की?

सारांश

महेंद्र सिंह धोनी, जिन्हें 'कैप्टन कूल' कहा जाता है, ने २५ सितंबर को अपने २००वें वनडे मैच में कप्तानी की। इस दिन उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बनाया और भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक विशेष स्थान प्राप्त किया। जानिए इस दिन की खासियत और धोनी की कप्तानी के बारे में।

मुख्य बातें

महेंद्र सिंह धोनी का शांत स्वभाव और जानकारीपूर्ण निर्णय लेने की क्षमता।
25 सितंबर 2018 को धोनी ने 200वें वनडे में कप्तानी की।
धोनी ने भारत के लिए 110 वनडे मैच जीते।
अफगानिस्तान के खिलाफ 2018 का एशिया कप मैच टाई रहा।
धोनी का 'हेलीकॉप्टर शॉट' और विकेट के पीछे उनकी फुर्ती।

नई दिल्ली, २४ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी को उनके शांत स्वभाव, सूझबूझ और निर्णायक फैसलों के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने टी20 विश्व कप २००७, वनडे विश्व कप २०११ और चैंपियंस ट्रॉफी २०१३ में भारत को खिताब जिताया

दोस्तों के बीच माही नाम से प्रसिद्ध धोनी के लिए २५ सितंबर का दिन हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी के लिए विशेष है।

वर्ष २०१८ में इसी दिन माही ने अपने २००वें वनडे मैच में कप्तानी की थी। इसके साथ ही धोनी २०० एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय बने। यह उनके लिए बतौर कप्तान आखिरी वनडे मैच भी था।

धोनी ने जनवरी २०१७ में वनडे टीम की कमान छोड़ दी थी, लेकिन उनके लिए 'दोहरा शतक' बनाना लिखा था। जब टॉस के समय रसेल अनॉर्ल ने इस बारे में उनसे पूछा, तो माही ने कहा, 'यह किस्मत है और मैंने हमेशा किस्मत पर यकीन किया है।'

यह वनडे फॉर्मेट का एशिया कप था, जिसका अंत बेहद रोमांचक रहा। इस मुकाबले को न भारत ने जीता, न अफगानिस्तान, बल्कि मैच टाई रहा।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ८ विकेट खोकर २५२ रन बनाए। इस पारी में धोनी ने जावेद अहमदी और हशमतुल्लाह शाहिदी को स्टंप आउट किया। इसके जवाब में टीम इंडिया ४९.५ ओवरों में २५२ रन पर सिमट गई। दोनों टीमों ने समान रन बनाए और मुकाबला टाई रहा।

हालांकि इस सुपर-4 का मैच टाई रहा, लेकिन भारतीय टीम फाइनल में पहुँचने में सफल रही। टीम इंडिया ने खिताबी मुकाबले में बांग्लादेश को ३ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में २०१० और २०१६ में एशिया कप के खिताब जीते। उन्होंने बतौर कप्तान आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स को पांच खिताब (२०१०, २०११, २०१८, २०२१ और २०२३) जिताए।

आक्रामक बल्लेबाज धोनी को बेहतरीन मैच फिनिशर माना जाता है। विकेट के पीछे उनकी चीते-सी फुर्ती ने सभी को हैरान किया है। माही 'हेलीकॉप्टर शॉट' जैसी मौलिक शॉट के लिए भी प्रसिद्ध रहे हैं।

दबाव में धैर्य बनाए रखना और खिलाड़ियों पर विश्वास करना महेंद्र सिंह धोनी की सबसे बड़ी विशेषता थी। यही वजह है कि २००७ से २०१८ के बीच धोनी की कप्तानी में भारत ने २०० में से ११० वनडे मुकाबले जीते। इस दौरान ७४ मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा, वहीं ११ मुकाबले बेनतीजा और ५ मैच टाई रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धोनी ने कब अपने 200वें वनडे मैच में कप्तानी की?
महेंद्र सिंह धोनी ने 25 सितंबर, 2018 को अपने 200वें वनडे मैच में कप्तानी की।
धोनी की कप्तानी में भारत ने कितने वनडे मैच जीते?
धोनी की कप्तानी में भारत ने 200 वनडे में से 110 मैच जीते।
धोनी का प्रसिद्ध शॉट कौन सा है?
धोनी का प्रसिद्ध शॉट 'हेलीकॉप्टर शॉट' है।
धोनी ने कब वनडे टीम की कप्तानी छोड़ी?
महेंद्र सिंह धोनी ने जनवरी 2017 में वनडे टीम की कप्तानी छोड़ दी थी।
25 सितंबर का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए क्यों खास है?
25 सितंबर का दिन महेंद्र सिंह धोनी के 200वें वनडे मैच और उनके अद्भुत रिकॉर्ड के लिए खास है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 21 मिनट पहले
  2. 26 मिनट पहले
  3. 1 घंटा पहले
  4. 2 घंटे पहले
  5. 2 घंटे पहले
  6. 3 घंटे पहले
  7. 3 घंटे पहले
  8. 3 घंटे पहले