26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

गौतम गंभीर ने खाटू श्याम मंदिर में आशीर्वाद लिया, दर्शकों की भीड़ रही उपस्थित

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गौतम गंभीर ने खाटू श्याम मंदिर में आशीर्वाद लिया, दर्शकों की भीड़ रही उपस्थित

सारांश

गौतम गंभीर ने खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर पूजा की। उन्होंने बाबा के आशीर्वाद की महत्ता को बताया और मंदिर की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।

मुख्य बातें

गौतम गंभीर ने खाटू श्याम मंदिर में दर्शन किए।
उन्होंने बाबा के आशीर्वाद की महत्ता को बताया।
गंभीर की कोचिंग में भारत ने टी20 विश्व कप जीता।

सीकर, 15 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बुधवार को नामी खाटू श्याम मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति के सदस्यों ने पारंपरिक विधि-विधान से उनके पूजा अनुष्ठान को संपन्न कराया।

गंभीर के मंदिर पहुंचने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रशंसक वहां मौजूद रहे। कई लोग उनके साथ तस्वीरें लेते और वीडियो बनाते देखे गए।

मीडिया से बातचीत में गंभीर ने अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा, “बाबा मुझे बुलाते हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहता है। मैं चाहता हूं कि बाबा मुझे बार-बार बुलाते रहें।”

उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा, “यहां दर्शन की व्यवस्था बहुत अच्छी है,” और उम्मीद जताई कि भविष्य में अधिक से अधिक श्रद्धालु यहां आकर बाबा का आशीर्वाद लेंगे।

गंभीर ने आगे कहा, “बाबा हारे का सहारा माने जाते हैं। जो भी व्यक्ति यहां हार के बाद शरण में आता है, उसे सकारात्मक परिणाम मिलता है।”

गौरतलब है कि गंभीर की कोचिंग में भारत ने पिछले महीने आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता था। 8 मार्च को भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने न्यूज़ीलैंड को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में 96 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस जीत के साथ भारत तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनी और घरेलू मैदान पर खिताब बचाने का भी रिकॉर्ड बनाया।

बता दें कि गौतम गंभीर 2007 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं और अब खिलाड़ी और कोच दोनों रूप में यह खिताब जीतकर उन्होंने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ वे राहुल द्रविड़ और लालचंद राजपूत जैसे कोचों के खास क्लब में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी बताता है कि कैसे खेल के क्षेत्र में सफलता के पीछे आध्यात्मिकता भी महत्वपूर्ण हो सकती है। उनकी इस यात्रा ने उनके फैंस के बीच एक नई ऊर्जा भरी है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गौतम गंभीर ने खाटू श्याम मंदिर में क्या किया?
गौतम गंभीर ने खाटू श्याम मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की।
गौतम गंभीर ने अपनी आस्था के बारे में क्या कहा?
गंभीर ने कहा कि बाबा उन्हें बुलाते हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहता है।
भारत ने कब और किस टीम को टी20 विश्व कप में हराया?
भारत ने 8 मार्च को न्यूज़ीलैंड को फाइनल में 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले