26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

गुरजपनीत बने आईपीएल में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले 17वें गेंदबाज, जानें और क्या खास है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गुरजपनीत बने आईपीएल में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले 17वें गेंदबाज, जानें और क्या खास है?

सारांश

गुरजपनीत सिंह ने आईपीएल में अपने करियर की पहली गेंद पर विकेट हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। जानें इस गेंदबाज की खासियत और पहले गेंद पर विकेट लेने वाले अन्य खिलाड़ियों के नाम।

मुख्य बातें

गुरजपनीत सिंह ने पहली गेंद पर विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बनाया।
उनकी ऊंचाई 6 फुट 3 इंच है।
गुरजपनीत को ऋतुराज गायकवाड़ ने गेंद सौंपी।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को आउट किया।
सीएसके ने उन्हें 2.2 करोड़ में खरीदा था।

चेन्नई, 11 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले 17वें खिलाड़ी बन गए हैं। 6 फुट 3 इंच लंबे इस गेंदबाज ने शनिवार को आईपीएल 2026 के 18वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के कप्तान अक्षर पटेल को अपना शिकार बनाया।

27 वर्षीय गुरजपनीत सिंह को चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 7वें ओवर में गेंद थमाई। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर अक्षर पटेल को सरफराज खान के हाथों कैच आउट कराया।

सरफराज खान ने बैकवर्ड प्वाइंट पर हवा में उछलकर शानदार कैच लपका, जिसके बाद गेंद को हाथ में लेकर लंबी दौड़ लगा दी। उस समय सीएसके के खेमे में शानदार जश्न का माहौल देखने को मिला। इसी के साथ गुरजपनीत सिंह आईपीएल करियर की पहली गेंद पर विकेट हासिल करने वाले 17वें खिलाड़ी बने।

गुरजपनीत सिंह से पहले आईपीएल करियर की पहली गेंद पर सफलता प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में इशांत शर्मा (2008), विल्किन मोटा (2008), एस विद्युत (2008), रवि तेजा (2008), शेन हारवुड (2009), अमित सिंह (2009), चार्ल लैंगवेल्ट (2009), केविन पीटरसन (2009), अली मुर्तजा (2010), टीपी सुधींद्र (2012), एडम गिलक्रिस्ट (2013), हनुमा विहारी (2013), अल्जारी जोसेफ (2019), डेवाल्ड ब्रेविस (2022), मथीशा पथिराना (2022) और अश्विनी कुमार (2025) शामिल हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए गुरजपनीत सिंह पर 2.2 करोड़ रुपए खर्च किए थे, लेकिन चोट के कारण वह उस सीजन में खेल नहीं सके। आईपीएल 2026 के लिए सीएसके ने इस गेंदबाज को रिटेन किया। इंडिया-ए के लिए खेलने के बाद उन्होंने आईपीएल 2026 में मैदान पर वापसी की है।

गुरजपनीत सिंह ने फर्स्ट क्लास करियर में 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 22.06 की औसत के साथ 33 विकेट हासिल किए, जबकि 9 लिस्ट-ए मुकाबलों में उन्होंने 20.41 की औसत से 17 विकेट निकाले हैं। 16 टी20 मुकाबलों में इस गेंदबाज ने 24.38 की औसत के साथ 22 विकेट अपने नाम किए हैं।

शनिवार को आयोजित इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए। इस पारी में संजू सैमसन ने 56 गेंदों में 115 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि आयुष म्हात्रे 36 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से एकमात्र विकेट अक्षर पटेल ने निकाला।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा भी है। ऐसे क्षण क्रिकेट के खेल को और भी रोमांचक बनाते हैं।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुरजपनीत सिंह ने किस टीम के खिलाफ पहली गेंद पर विकेट लिया?
गुरजपनीत सिंह ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी पहली गेंद पर विकेट लिया।
गुरजपनीत सिंह की ऊंचाई क्या है?
गुरजपनीत सिंह की ऊंचाई 6 फुट 3 इंच है।
किस कप्तान ने गुरजपनीत को गेंद थमाई?
गुरजपनीत को गेंद ऋतुराज गायकवाड़ ने थमाई।
गुरजपनीत सिंह का विकेट किसने लिया?
गुरजपनीत का विकेट सरफराज खान ने लिया।
गुरजपनीत का आईपीएल करियर कैसा रहा है?
गुरजपनीत ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 33 विकेट, लिस्ट-ए में 17 विकेट और टी20 में 22 विकेट हासिल किए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले