27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या वेस्टइंडीज की दो महिला खिलाड़ियों पर आईसीसी ने जुर्माना लगाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या वेस्टइंडीज की दो महिला खिलाड़ियों पर आईसीसी ने जुर्माना लगाया?

सारांश

वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेटरों पर आईसीसी द्वारा लगाया गया जुर्माना चर्चा का विषय बन गया है। आलियाह एलीने और कियाना जोसेफ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया। क्या यह जुर्माना खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर असर डालेगा?

मुख्य बातें

आलियाह एलीने पर 10% और कियाना जोसेफ पर 50% जुर्माना लगाया गया।
दोनों खिलाड़ियों ने अपने अपराध स्वीकार किए।
दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज 2-1 से जीती।
आचार संहिता के उल्लंघन से डिमेरिट अंक भी जोड़े जाते हैं।
टी20 सीरीज शुक्रवार से शुरू होगी।

दुबई, 19 जून (राष्ट्र प्रेस)। वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेटर्स आलियाह एलीने और कियाना जोसेफ पर आईसीसी ने जुर्माना लगाया है। इन दोनों खिलाड़ियों को पिछले हफ्ते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में आईसीसी आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।

इन दोनों खिलाड़ियों और उनका प्लेयर सपोर्ट पर्सनल आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन करते हुए पाए गए हैं, जो 'अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाने' से संबंधित है।

आईसीसी ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि एलीने पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। जब अंपायर ने एलीने को आउट करार दिया, तब उन्होंने हाथों से इशारा करते हुए मैदान से बाहर जाने में देरी की थी।

जोसेफ ने भी ऐसा ही किया, जिसके कारण उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में दो डिमेरिट अंक जोड़े गए हैं।

दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने अपराध स्वीकार कर लिए हैं। इसलिए औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं रही।

इन दोनों खिलाड़ियों पर ऑन-फील्ड अंपायर जैकलीन विलियम्स, निमाली परेरा, थर्ड अंपायर कैंडेस ला बोर्डे और फोर्थ अंपायर मारिया एबॉट ने आरोप लगाए थे।

लेवल-1 उल्लंघन के लिए न्यूनतम दंड आधिकारिक फटकार है, जबकि अधिकतम दंड खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत और एक या दो डिमेरिट अंक हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे और तीसरे वनडे में क्रमश: 40 और 166 रन (डीएलएस पद्धति) से जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

मेजबान वेस्टइंडीज ने शुरुआती मैच में चार विकेट से जीत के साथ सीरीज की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद टीम लय बरकरार रखने में असफल रही।

अब दोनों टीमें शुक्रवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में आमने-सामने होंगी। छह मैचों की व्हाइट बॉल सीरीज का समापन 23 जून को होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें गर्व है कि हमारे देश के खिलाड़ी विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। हालांकि, ऐसे उल्लंघनों से हमारी छवि को नुकसान होता है। हमें अपने खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन देने की आवश्यकता है ताकि वे खेल की भावना का सम्मान कर सकें।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का क्या मतलब है?
आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन तब होता है जब खिलाड़ी या टीम अंपायर के निर्णयों का सम्मान नहीं करती या निर्धारित नियमों का पालन नहीं करती।
जुर्माना कैसे लगाया जाता है?
जुर्माना आमतौर पर खिलाड़ी की मैच फीस के एक प्रतिशत के रूप में लगाया जाता है, और इसके साथ डिमेरिट अंक भी जोड़े जा सकते हैं।
क्या खिलाड़ियों ने अपने अपराध स्वीकार कर लिए?
हां, आलियाह एलीने और कियाना जोसेफ दोनों ने अपने अनुशासनात्मक अपराध स्वीकार कर लिए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले