भारत ने इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह, बने नए रिकॉर्ड

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
भारत ने इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह, बने नए रिकॉर्ड

सारांश

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 7 रनों से जीत दर्ज की और फाइनल में पहुंचकर नया इतिहास रच दिया। जानें इस मैच के दौरान बने रिकॉर्ड्स के बारे में।

मुख्य बातें

टीम इंडिया ने चौथी बार फाइनल में जगह बनाई।
सेमीफाइनल में कुल 34 छक्के लगे।
जैकब बेथेल ने सबसे तेज शतक लगाया।
संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली।
फाइनल मैच 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का सफर तय कर लिया है। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में हुए दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया। भारत द्वारा दिए गए 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी। इस सेमीफाइनल मैच में कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बने। टीम इंडिया ने चौथी बार फाइनल में पहुँचकर नया इतिहास रच दिया है।

भारतीय टीम अब टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक बार फाइनल में पहुँचने वाली टीम बन गई है। टीम ने 2007, 2014, और 2024 के बाद चौथी बार खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई है। इस मैच में कुल 34 छक्के लगे, जो टी20 वर्ल्ड कप के किसी एक मैच में सबसे अधिक हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच में 31 छक्के लगे थे। भारत और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने मिलकर सेमीफाइनल में कुल 73 बाउंड्री लगाई, जो एक नया रिकॉर्ड है। पूर्व में टी20 वर्ल्ड कप 2016 में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मैच में 61 बाउंड्री लगी थीं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में कुल मिलाकर 499 रन बने। मेंस टी20 इंटरनेशनल में इससे अधिक रन सिर्फ साल 2023 में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच हुए मुकाबले में बने थे, जहां कुल 517 रन बने थे। जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में शतक पूरा किया और वह टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 48 गेंदों में 105 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रनों का योगदान दिया। बेथेल की शतकीय पारी के बावजूद इंग्लैंड 7 विकेट गंवाकर 246 रन ही बना सकी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि देशभर के क्रिकेट प्रेमियों को भी गर्वित किया है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टीम इंडिया ने कब और किस टीम को हराया?
टीम इंडिया ने 5 मार्च 2026 को इंग्लैंड को 7 रनों से हराया।
सेमीफाइनल में कितने रन बने?
सेमीफाइनल में कुल 499 रन बने।
भारत की फाइनल में भिड़ंत किससे होगी?
भारत की फाइनल में भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी।
इस मैच में कितने छक्के लगे?
इस मैच में कुल 34 छक्के लगे।
संजू सैमसन ने कितने रन बनाए?
संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले