आईपीएल 2026: एनगिडी और नटराजन की ताबड़तोड़ गेंदबाजी, LSG 141 रन पर ऑलआउट

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: एनगिडी और नटराजन की ताबड़तोड़ गेंदबाजी, LSG 141 रन पर ऑलआउट

सारांश

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 142 रन का लक्ष्य दिया। कप्तान ऋषभ पंत की टीम मात्र 141 रन पर सिमट गई। एनगिडी और नटराजन ने मिलकर 6 विकेट झटके, जिससे मैच की रोमांचक स्थिति बनी।

मुख्य बातें

एनगिडी और नटराजन ने मिलकर ६ विकेट लिए।
एलएसजी १४१ रन पर ऑलआउट हुई।
ऋषभ पंत की फॉर्म चिंता का विषय है।
अब्दुल समद का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा।
दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी ने मैच का रुख बदल दिया।

लखनऊ, १ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) २०२६ के पांचवे मैच में जीत के लिए १४२ रन का लक्ष्य निर्धारित किया है। दोनों टीमें अपने अभियान की सफल शुरुआत के लिए प्रयासरत होंगी।

बुधवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स १८.४ ओवरों में १४१ रन पर ढेर हो गई।

इस टीम को कप्तान ऋषभ पंत के रूप में महज १९ के स्कोर पर पहला झटका लगा। पंत ने टीम के लिए केवल ७ रन का योगदान दिया। इसके बाद मार्श ने एडेन मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए २९ रन की साझेदारी करते हुए टीम को ४८ के स्कोर तक पहुंचाया।

इसके बाद, टीम ने तेजी से अपने विकेट गंवाए। आलम यह हुआ कि ७१ के स्कोर तक ५ बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। मिचेल मार्श (३५) का विकेट भी गिर गया था।

यहां से मुकुल चौधरी ने अब्दुल समद के साथ छठे विकेट के लिए ३४ रन की साझेदारी कर टीम को शतक पार पहुंचाया। मुकुल ने टीम के लिए १४ रन का योगदान दिया, जिसके बाद अब्दुल समद ने शाहबाज अहमद के साथ सातवें विकेट के लिए ३३ रन की साझेदारी कर एलएसजी को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

अब्दुल समद ने २५ गेंदों में ३६ रन बनाए और आउट हुए, जबकि शाहबाज अहमद १५ रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने ३-३ विकेट प्राप्त किए, जबकि कुलदीप यादव को २ विकेट और अक्षर पटेल को १ विकेट मिला।

ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स में एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे और प्रिंस यादव शामिल हैं।

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम अक्षर पटेल की कप्तानी में केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार के साथ यह मुकाबला खेल रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह आईपीएल का रोमांचक क्षण है, जिसमें हर गेंद का महत्व है।
RashtraPress
18 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 में LSG का अगला मैच कब है?
LSG का अगला मैच 3 अप्रैल को होगा।
क्या एनगिडी और नटराजन ने सबसे ज्यादा विकेट लिए?
हां, दोनों ने मिलकर 6 विकेट लिए।
ऋषभ पंत का प्रदर्शन कैसा रहा?
ऋषभ पंत ने केवल 7 रन बनाए और जल्दी आउट हो गए।
अब्दुल समद ने कितने रन बनाए?
अब्दुल समद ने 25 गेंदों में 36 रन बनाए।
कौन सी टीम इस मैच में जीत गई?
दिल्ली कैपिटल्स ने यह मैच जीत लिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 1 महीना पहले