4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: एनगिडी और नटराजन के शानदार प्रदर्शन से एलएसजी केवल 141 रन पर ऑलआउट

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: एनगिडी और नटराजन के शानदार प्रदर्शन से एलएसजी केवल 141 रन पर ऑलआउट

सारांश

लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 में केवल 141 रनों पर ऑलआउट होकर उनके लिए 142 रनों का लक्ष्य रखा। क्या यह दिल्ली की टीम के लिए चुनौती बन पाएगा? जानिए मैच की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

एलएसजी ने 141 रन पर ऑलआउट होकर 142 रन का लक्ष्य दिया।
ऋषभ पंत जल्दी आउट हुए और टीम को 19 पर पहला झटका लगा।
एनगिडी और नटराजन ने 3-3 विकेट लेकर दिल्ली की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लखनऊ, 1 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पांचवें मैच में 142 रन का लक्ष्य निर्धारित किया है। दोनों टीमें इस मैच में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी।

बुधवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स 18.4 ओवर में 141 रन पर सिमट गई।

इस मैच में टीम को कप्तान ऋषभ पंत के रूप में जल्दी ही 19 रन पर पहला झटका लगा, क्योंकि पंत केवल 7 रन ही बना सके। इसके बाद मार्श ने एडेन मार्करम के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी की, जिससे टीम 48 रन तक पहुंच गई।

इसके बाद, टीम ने तेजी से अपने विकेट गंवाए और 71 रन पर 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। मिचेल मार्श (35) का विकेट भी गिर चुका था।

यहां से मुकुल चौधरी ने अब्दुल समद के साथ छठे विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी की, जिससे टीम ने शतक का आंकड़ा पार किया। मुकुल ने 14 रन का योगदान दिया, जिसके बाद अब्दुल समद ने शाहबाज अहमद के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की, जिससे एलएसजी को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

अब्दुल समद ने 25 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शाहबाज अहमद 15 रन पर नाबाद रहे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव को 2 विकेट और अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला।

ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे और प्रिंस यादव के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया है।

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल की कप्तानी में केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार के साथ इस मैच में भाग लिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां उन्हें जल्दी विकेट गंवाने का खामियाजा भुगतना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे यह मैच रोमांचक बन गया।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन कैसा रहा?
लखनऊ सुपर जायंट्स इस मैच में 141 रनों पर ऑलआउट हो गई, जो उनके लिए निराशाजनक प्रदर्शन रहा।
दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों का प्रदर्शन कैसा था?
दिल्ली कैपिटल्स के लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले