आईपीएल 2026 नीलामी: क्या वानिंदु हसरंगा और डेविड मिलर ने अपनी नई टीम पाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026 नीलामी: क्या वानिंदु हसरंगा और डेविड मिलर ने अपनी नई टीम पाई?

सारांश

आईपीएल 2026 के नीलामी में वानिंदु हसरंगा और डेविड मिलर को टीमों ने खरीदा। जानें उनके प्रदर्शन के बारे में और नीलामी में अन्य महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के बारे में।

मुख्य बातें

वानिंदु हसरंगा को 2 करोड़ में खरीदा गया।
डेविड मिलर को भी 2 करोड़ में खरीदा गया।
कैमरन ग्रीन अब तक के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।
आईपीएल 2026 की नीलामी में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है।
टीमें अपने खिलाड़ियों के चयन में रणनीतिक बदलाव ला रही हैं।

अबू धाबी, 16 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए अबू धाबी में मिनी नीलामी का आयोजन किया गया। श्रीलंका के प्रसिद्ध स्पिनर वानिंदु हसरंगा और दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर को क्रमशः एलएसजी और दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया।

वानिंदु हसरंगा ने 2 करोड़ वाले खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम दर्ज करवाया था। उन्हें उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने ख़रीदा।

हसरंगा पहले आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 37 आईपीएल मैचों में 46 विकेट प्राप्त किए हैं।

डेविड मिलर को भी उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ पर दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। मिलर पहले किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), राजस्थान रॉयल्स, और गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं।

मिलर आईपीएल के श्रेष्ठ मध्यक्रम बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने 2012 से 2025 के बीच 141 मैचों की 135 पारियों में 1 शतक और 13 अर्धशतकों की मदद से 3,077 रन बनाए हैं।

केकेआर ने एक बार फिर से नीलामी में धमाका किया है। टीम ने कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा, जिससे वह आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। ग्रीन का बेस प्राइस 2 करोड़ था। आंद्रे रसेल को पावर कोच बनाने के बाद केकेआर को उनके जैसे तेज गेंदबाजी और विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी की जरूरत थी। यह देखना होगा कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रीन केकेआर की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं।

26 वर्ष के कैमरन ग्रीन आईपीएल में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के लिए खेल चुके हैं। कुल 29 मैचों में उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 707 रन बनाए हैं और 16 विकेट भी हासिल किए हैं।

केकेआर ने 2024 के लिए हुई नीलामी में भी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ में खरीद कर क्रिकेट पंडितों को हैरान कर दिया था, लेकिन स्टार्क ने अपनी घातक गेंदबाज़ी से केकेआर को 2024 का खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वानिंदु हसरंगा को किस टीम ने खरीदा?
वानिंदु हसरंगा को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ में खरीदा।
डेविड मिलर की बेस प्राइस क्या थी?
डेविड मिलर की बेस प्राइस 2 करोड़ थी, और उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।
कैमरन ग्रीन कितने में बिके?
कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा गया।
वानिंदु हसरंगा का आईपीएल में प्रदर्शन कैसा रहा है?
वानिंदु हसरंगा ने 37 आईपीएल मैचों में 46 विकेट लिए हैं।
कैमरन ग्रीन का आईपीएल में प्रदर्शन कैसा रहा है?
कैमरन ग्रीन ने 29 मैचों में 707 रन बनाए हैं और 16 विकेट भी लिए हैं।
राष्ट्र प्रेस