27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: सुपर संडे पर एलएसजी-जीटी और एमआई-आरसीबी का रोमांचक मुकाबला

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: सुपर संडे पर एलएसजी-जीटी और एमआई-आरसीबी का रोमांचक मुकाबला

सारांश

रविवार को आईपीएल 2026 के तहत दो महत्वपूर्ण मुकाबले होंगे, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच 3:30 बजे खेला जाएगा। इसके बाद मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम 7:30 बजे रोमांचक मुकाबला होगा।

मुख्य बातें

आईपीएल 2026 का सुपर संडे खास होने वाला है।
एलएसजी और जीटी के बीच पहला मैच होगा।
मुंबई इंडियंस और आरसीबी का मुकाबला भी रोमांचक होगा।
एलएसजी की गेंदबाजी में मजबूती है।
आरसीबी का प्रदर्शन संतुलित रहा है।

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) में रविवार को 2 रोमांचक मुकाबले होने जा रहे हैं। पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच 3:30 बजे, जबकि दूसरा मैच मुंबई इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

एलएसजी और जीटी का मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा।

एलएसजी ने 3 मैचों में से 2 जीतकर अंक तालिका में पांचवे स्थान पर है। ऋषभ पंत की कप्तानी में एलएसजी ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं और अब वह बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ अपने घरेलू मैदान पर जीटी का सामना करेगी।

एलएसजी की गेंदबाजी काफी मजबूत है, जो इस मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान की तेज गेंदबाजी के साथ-साथ दिग्वेश राठी और एम सिद्धार्थ की स्पिन भी जीटी के लिए चुनौती बन सकती है।

बल्लेबाजी में, एलएसजी को मिशेल मार्श, एडन मार्करम, ऋषभ पंत और आयुष बडोनी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है, हालांकि निकोलस पूरन की खराब फॉर्म चिंता का विषय है।

जीटी की शुरुआत इस सीजन में साधारण रही है। तीन मैचों में केवल 1 जीत के साथ, गुजरात तालिका में सातवें स्थान पर है। पिछले मैच में भी जीटी ने डीसी के खिलाफ केवल 1 रन से जीत हासिल की थी।

गुजरात का मजबूत पक्ष उसकी बल्लेबाजी है। टीम शुभमन गिल, साई सुदर्शन, और जोस बटलर पर निर्भर है। यदि इनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, तो टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। गेंदबाजी में, पिछले मैच में राशिद खान प्रभावी रहे, जबकि रबाडा और सिराज ने अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया।

जीटी और एलएसजी के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं, जिनमें जीटी ने 4 और एलएसजी ने 3 मैच जीते हैं।

दिन का दूसरा और बेहद रोमांचक मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम में होगा। वानखेड़े में अक्सर रन बनते हैं, और इस मैच में भी रनों की बौछार होने की पूरी संभावना है।

एमआई अपने घरेलू मैदान पर आरसीबी के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन करते हुए अंकतालिका में अपनी स्थिति को मजबूत करने के इरादे से उतरेगा। इस सीजन में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, क्योंकि टीम 3 मैचों में केवल 1 जीत के साथ आठवें स्थान पर है। जबकि कागज पर उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी मजबूत दिखाई देती है, लेकिन प्रदर्शन में कमी नजर आई है। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी पर फैंस की नजर रहेगी।

आरसीबी का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में शानदार रहा है। पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आरसीबी हार गई, लेकिन टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में संतुलन दिखाया है। टीम ने 3 मैचों में 2 जीत के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। विराट कोहली इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं और एमआई के खिलाफ उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है।

एमआई और आरसीबी के बीच कुल 34 मैच खेले गए हैं, जिनमें एमआई ने 19 और आरसीबी ने 15 मैच जीते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

दोनों ही दिलचस्प होंगे। इन मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और रणनीतियों का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
RashtraPress
27 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 में कौन से मैच खेले जा रहे हैं?
आईपीएल 2026 में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच 3:30 बजे तथा मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम 7:30 बजे मुकाबले होंगे।
किस टीम के पास बेहतर गेंदबाजी है?
लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी इस सीजन में मजबूत दिख रही है, जिसमें मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान शामिल हैं।
मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कैसा रहा है?
मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन में निराशाजनक रहा है, वे 3 मैचों में से सिर्फ 1 मैच जीत पाए हैं।
आरसीबी का हालिया प्रदर्शन कैसा रहा है?
आरसीबी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है, हालांकि उन्होंने अपना पिछला मैच हारकर अपनी स्थिति को चुनौती दी है।
एलएसजी और जीटी के बीच अब तक कितने मैच हुए हैं?
एलएसजी और जीटी के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं, जिनमें जीटी ने 4 और एलएसजी ने 3 मैच जीते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले