26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026 में केकेआर और आरआर का रोमांचक मुकाबला, एलन बॉर्डर ने घंटी बजाकर किया आगाज़

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026 में केकेआर और आरआर का रोमांचक मुकाबला, एलन बॉर्डर ने घंटी बजाकर किया आगाज़

सारांश

कोलकाता में IPL 2026 के 28वें मैच में केकेआर और आरआर की भिड़ंत हुई। इस मौके पर एलन बॉर्डर ने घंटी बजाकर मैच की शुरुआत की। जानें इस रोमांचक मुकाबले के पल-पल की जानकारी!

मुख्य बातें

एलन बॉर्डर ने ईडन गार्डन्स में घंटी बजाकर मैच का आगाज़ किया।
राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाये।
केकेआर की गेंदबाजी शानदार रही, कार्तिक त्यागी ने 3 विकेट लिए।
वैभव सूर्यवंशी ने 46 रनों की पारी खेली।
दोनों टीमों में बदलाव देखने को मिले।

कोलकाता, 19 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना रविवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से हो रहा है। इस उत्सव का आनंद लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध बल्लेबाज एलन बॉर्डर भी ईडन गार्डन्स पहुंचे। उन्होंने ईडन गार्डन्स में घंटी बजाकर इस मैच का औपचारिक आरंभ किया।

इस विशेष अवसर पर एलन बॉर्डर के साथ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव बबलू कोले, संयुक्त सचिव मदान मोहन घोष और कोषाध्यक्ष संजय दास भी उपस्थित थे। 1987 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान रहे एलन बॉर्डर को सीएबी के पदाधिकारियों द्वारा एक विशेष स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

ईडन गार्डन्स में हो रहे इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आरआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशीयशस्वी जायसवाल ने 29 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

हालांकि, ध्रुव जुरेल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 7 गेंदों में केवल 5 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रियान पराग ने 14 गेंदों का सामना करने के बावजूद महज 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शिमरोन हेटमायर भी संघर्ष करते नजर आए और उन्होंने 18 गेंदों में 15 रन बनाए। डोनोवन फेरेरा 7 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रवींद्र जडेजा 9 रन बनाने के बाद कार्तिक त्यागी का शिकार बने। जोफ्रा आर्चर ने 8 रनों का योगदान दिया।

केकेआर की गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट निकाले। वहीं, वरुण चक्रवर्ती की घूमती गेंदों का जादू भी देखने को मिला, उन्होंने 4 ओवर में केवल 14 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए। सुनील नरेन ने 26 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। केकेआर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 2 बदलाव किए हैं। हेटमायर और बृजेश शर्मा ने टीम में वापसी की है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो खेल के भविष्य के लिए चिंता का विषय है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एलन बॉर्डर ने मैच की शुरुआत कैसे की?
एलन बॉर्डर ने ईडन गार्डन्स में घंटी बजाकर इस मैच की औपचारिक शुरुआत की।
राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कितना स्कोर बनाया?
राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले