5 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ब्लेसिंग मुजारबानी बने केकेआर का हिस्सा, आईपीएल 2026 में करेंगे धमाल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ब्लेसिंग मुजारबानी बने केकेआर का हिस्सा, आईपीएल 2026 में करेंगे धमाल

सारांश

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी का आईपीएल 2026 में केकेआर के साथ जुड़ना एक बड़ी खबर है। हाल ही में समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप में उनके शानदार प्रदर्शन ने सबका ध्यान खींचा।

मुख्य बातें

ब्लेसिंग मुजारबानी का शानदार प्रदर्शन आईपीएल में केकेआर को मजबूती देगा।
उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 13 विकेट निकाले।
केकेआर का गेंदबाजी आक्रमण अब और भी मज़बूत है।
मुजारबानी की उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में अच्छी पकड़ है।
केकेआर का पहला मैच 29 मार्च को होगा।

नई दिल्ली, 13 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को अपनी टीम में शामिल किया है। मुजारबानी का प्रदर्शन हाल ही में समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार रहा, जिसमें उन्होंने 6 मैचों में 13 विकेट निकाले।

मुजारबानी के पास टी20 का काफी अनुभव है। उन्होंने जिम्बाब्वे की ओर से कुल 89 टी20 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 106 विकेट लिए हैं। उनकी गेंदबाजी की इकोनॉमी 7.24ब्लेसिंग मुजारबानी ने क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में जिम्बाब्वे के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वह अपनी तेज उछाल और महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट लेने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।"

ब्लेसिंग मुजारबानी 17 मार्च को कोलकाता पहुंचकर टीम से जुड़ेंगे। जिम्बाब्वे के इस तेज गेंदबाज के आने से केकेआर का गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत नजर आ रहा है। वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। मुजारबानी ने जिम्बाब्वे को ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनका उपमहाद्वीप की परिस्थितियों का अनुभव और वर्तमान फॉर्म केकेआर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। मुजारबानी को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में शमर जोसेफ की जगह इस्लामाबाद यूनाइटेड ने साइन किया था, लेकिन आईपीएल में खेलने का मौका मिलने के कारण उन्होंने पीएसएल से अपना नाम वापस ले लिया।

ब्लेसिंग मुजारबानी आईपीएल 2025 में चैंपियन बनी आरसीबी का हिस्सा रहे थे, हालांकि उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। केकेआर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देशों का पालन करते हुए बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया था। आईपीएल 2026 में केकेआर अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ब्लेसिंग मुजारबानी का टी20 में क्या रिकॉर्ड है?
उन्होंने जिम्बाब्वे की ओर से 89 टी20 मैचों में 106 विकेट लिए हैं।
मुजारबानी का आईपीएल में क्या अनुभव है?
वह आईपीएल 2025 में आरसीबी का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।
केकेआर का आईपीएल 2026 में पहला मुकाबला किससे है?
केकेआर का पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा।
मुजारबानी कब टीम से जुड़ेंगे?
ब्लेसिंग मुजारबानी 17 मार्च को कोलकाता पहुंचकर टीम से जुड़ेंगे।
पीएसएल में मुजारबानी का क्या हुआ?
उन्होंने आईपीएल में खेलने के लिए पीएसएल से अपना नाम वापस ले लिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले