केएल राहुल: भारतीय क्रिकेट की बदलती भूमिकाओं का अद्भुत सफर

Click to start listening
केएल राहुल: भारतीय क्रिकेट की बदलती भूमिकाओं का अद्भुत सफर

सारांश

केएल राहुल का क्रिकेट करियर अद्भुत बदलावों से भरा है। हर भूमिका में अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए, उन्होंने भारतीय टीम में अपनी पहचान बनाई है। जानें उनके सफर के महत्वपूर्ण क्षण।

Key Takeaways

  • केएल राहुल का जन्म 18 अप्रैल 1992 को बेंगलुरु में हुआ।
  • उन्होंने 2010 में कर्नाटक के लिए क्रिकेट में डेब्यू किया।
  • राहुल ने वनडे विश्व कप 2023 में विकेटकीपिंग की।
  • उन्होंने तीनों फॉर्मेट में कप्तानी की है।
  • आईपीएल में उनके 5,333 रन हैं।

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट में केएल राहुल एक ऐसा नाम हैं, जो हमेशा टीम के हित में हर भूमिका निभाने के लिए तत्पर रहते हैं। उनकी इस विशेषता ने उन्हें टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बना दिया है।

केएल राहुल का जन्म 18 अप्रैल 1992 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुआ था। कर्नाटक भारतीय क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण राज्य रहा है, जहां से अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, राहुल द्रविड़, और वेंकटेश प्रसाद जैसे सितारे उभरे हैं। क्रिकेट के प्रति उनके प्यार ने उन्हें इस खेल में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।

राहुल ने 2010 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कर्नाटक के लिए डेब्यू किया और घरेलू क्रिकेट एवं आईपीएल में तीनों फॉर्मेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर की शुरुआत करने वाले राहुल ने ओपनर के रूप में अपनी पहचान बनाई, लेकिन उनकी बल्लेबाजी क्रम में बदलाव होते रहे। वनडे विश्व कप 2023 में उन्होंने विकेटकीपिंग भी की ताकि टीम को एक अतिरिक्त बल्लेबाज या गेंदबाज मिल सके।

वर्तमान में, राहुल टेस्ट में पारी का आगाज करते हैं, जबकि वनडे में चौथे या पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, और वह टी20 फॉर्मेट से बाहर हैं।

एक समय पर उन्हें भारतीय टीम का कप्तान माना जा रहा था, लेकिन उनकी कप्तानी का कार्यभार किसी और को सौंप दिया गया। फिर भी, उन्होंने कई मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में भारत ने 16 वनडे मैचों में 10 जीत, 3 टेस्ट मैचों में 2 जीत, और 1 टी20 मैच में जीत हासिल की है।

राहुल ने टेस्ट में 2014 और वनडे एवं टी20 में 2016 में डेब्यू किया। 67 टेस्ट मैचों में उनकी 118 पारियों में 11 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं, जिससे उन्होंने 4,053 रन बनाए हैं। वहीं, 94 वनडे मैचों में 86 पारियों में 8 शतक और 20 अर्धशतक लगाकर 3,360 रन बनाए हैं।

राहुल लंबे समय से भारतीय टी20 टीम से बाहर हैं, जबकि उन्होंने अपनी आखिरी टी20 10 नवंबर 2022 को खेला था।

राहुल भारतीय प्रीमियर लीग के सफलतम बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 2013 में आईपीएल में कदम रखा और 2026 तक 149 मैचों में 5,333 रन बनाए हैं। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच), पंजाब किंग्स, और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए खेले हैं। वह पंजाब किंग्स और एलएसजी के कप्तान भी रह चुके हैं। अब वह आईपीएल 2025 से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं।

राहुल ने अपने करियर में सभी फॉर्मेट में कई यादगार पारियां खेली हैं, लेकिन 34 वर्ष की इस उम्र में उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद अभी भी बनी हुई है।

Point of View

उन्हें एक अद्वितीय खिलाड़ी बनाता है। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण से यह स्पष्ट होता है कि वे टीम के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
NationPress
18/04/2026

Frequently Asked Questions

केएल राहुल का जन्म कब हुआ था?
केएल राहुल का जन्म 18 अप्रैल 1992 को बेंगलुरु, कर्नाटक में हुआ था।
केएल राहुल ने कब से क्रिकेट खेलना शुरू किया?
उन्होंने 2010 में कर्नाटक के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया।
राहुल ने कितने वनडे मैचों में कप्तानी की है?
उन्होंने कुल 16 वनडे मैचों में कप्तानी की है।
राहुल का आखिरी टी20 मैच कब था?
राहुल का आखिरी टी20 मैच 10 नवंबर 2022 को था।
आईपीएल में राहुल ने कितने रन बनाए हैं?
राहुल ने 149 आईपीएल मैचों में 5,333 रन बनाए हैं।
Nation Press