10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आकाश दीप जसप्रीत बुमराह की कमी को भर सकते हैं? : पूर्व महिला क्रिकेटर रेणुका दुआ

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आकाश दीप जसप्रीत बुमराह की कमी को भर सकते हैं? : पूर्व महिला क्रिकेटर रेणुका दुआ

सारांश

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हुई है। पूर्व महिला क्रिकेटर रेणुका दुआ ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं और कप्तान शुभमन गिल एवं तेज गेंदबाज आकाश दीप की तारीफ की। आकाश दीप जसप्रीत बुमराह की कमी को पूरा करने में सफल हो सकते हैं।

मुख्य बातें

आकाश दीप ने 10 विकेट लिए, जिससे उनकी क्षमता प्रदर्शित होती है।
शुभमन गिल ने कप्तान के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
भारत और इंग्लैंड की श्रृंखला में 1-1 का स्कोर है।
पूर्व महिला क्रिकेटर रेणुका दुआ ने टीम के प्रति सकारात्मकता व्यक्त की।
इंग्लैंड की पिच और मौसम तेज गेंदबाजों के लिए सहायक हैं।

नई दिल्ली, 10 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है। मेज़बान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। भारत की पूर्व महिला क्रिकेटर रेणुका दुआ ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज आकाश दीप की सराहना की है।

रेणुका दुआ ने राष्ट्र प्रेस से कहा, "मैं भारतीय टीम को शुभकामनाएं देना चाहूंगी। टीम में कई महत्वपूर्ण खिलाड़ी नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मुझे उम्मीद है कि टीम इंडिया तीसरा टेस्ट मैच भी जीत जाएगी। टीम का मनोबल काफी ऊंचा है।"

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में आकाश दीप को खेलने का अवसर मिला, जिसमें उन्होंने कुल 10 विकेट निकाले। रेणुका दुआ ने आकाश दीप की प्रशंसा करते हुए कहा, "आकाश दीप के रूप में हमें एक अद्भुत गेंदबाज मिला है, जो बुमराह की कमी को पूरा कर रहे हैं।"

उन्होंने इंग्लैंड के मौसम और पिच के बारे में कहा, "यकीनन इंग्लैंड में तेज गेंदबाजों को लाभ मिलता है। वहां का मौसम और पिच उनकी मदद करती हैं।"

शुभमन गिल इस श्रृंखला में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने चार पारियों में 146.25 की औसत से 585 रन बनाए हैं। गिल ने सीराज के पहले टेस्ट में 147 और 8 रन बनाए थे। यह उनके लिए बतौर टेस्ट कप्तान पहला मैच था। अगले मुकाबले में उन्होंने 269 और 161 रन की पारी खेलकर भारत को शानदार जीत दिलाई।

रेणुका दुआ ने युवा कप्तान शुभमन गिल की सराहना की है। उन्होंने कहा, "टीम में लगभग सभी खिलाड़ी नए हैं, जो शुभमन गिल की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बतौर कप्तान गिल काफी आत्मविश्वासी हैं। वह पूरी टीम को साथ लेकर चल रहे हैं। गिल भविष्य में अच्छे कप्तानों की कमी महसूस नहीं होने देंगे।"

इंग्लैंड ने पांच मैचों की श्रृंखला का पहला मैच पांच विकेट से जीता था, जिसके बाद टीम इंडिया ने पलटवार करते हुए अगले मैच को 336 रन के बड़े अंतर से जीत लिया। श्रृंखला फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि भारतीय क्रिकेट टीम में नए खिलाड़ियों की कमी को देखते हुए, आकाश दीप और शुभमन गिल जैसे युवा प्रतिभाएँ टीम की दिशा को बेहतर बना सकती हैं। उनके प्रदर्शन का महत्व न केवल वर्तमान श्रृंखला में, बल्कि भविष्य में भी भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ कितने विकेट लिए?
आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कुल 10 विकेट लिए।
शुभमन गिल का प्रदर्शन कैसा रहा?
शुभमन गिल ने श्रृंखला में 585 रन बनाए हैं और वह सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
रेणुका दुआ ने किस खिलाड़ी की तारीफ की?
रेणुका दुआ ने आकाश दीप और शुभमन गिल की तारीफ की है।
भारत और इंग्लैंड के बीच श्रृंखला का स्कोर क्या है?
श्रृंखला फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है।
आकाश दीप किसकी कमी को पूरा कर रहे हैं?
आकाश दीप जसप्रीत बुमराह की कमी को पूरा कर रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 साल पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले