आईपीएल २०२६: लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रशिक्षण कैंप शुरू, ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी कब आएंगे?

Click to start listening
आईपीएल २०२६: लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रशिक्षण कैंप शुरू, ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी कब आएंगे?

सारांश

आईपीएल २०२६ की तैयारी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्रशिक्षण कैंप शुरू कर दिया है। जानिए कब जुड़ेंगे ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी टीम से।

Key Takeaways

  • आईपीएल २०२६ का आगाज २८ मार्च से होगा।
  • लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रशिक्षण कैंप शुरू हो चुका है।
  • कप्तान ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी जल्द ही टीम में शामिल होंगे।
  • लखनऊ सुपर जायंट्स ने दो सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाई है।
  • टीम का पहला मैच १ अप्रैल को होगा।

लखनऊ, १६ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) २०२६ का आगाज २८ मार्च से होने वाला है। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने सोमवार को अपने प्रशिक्षण कैंप की शुरुआत कर दी है। इस फ्रेंचाइजी ने जानकारी दी है कि कप्तान ऋषभ पंत और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सोमवार रात लखनऊ पहुंचने के बाद मंगलवार को टीम में शामिल होंगे।

सोमवार के सत्र में बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद और हिम्मत सिंह के साथ ऑलराउंडर आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद और अर्शिन कुलकर्णी ने नेट्स में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। वहीं, अर्जुन तेंदुलकर, मयंक यादव, आवेश खान की तेज गेंदबाजी और कलाई के स्पिनर दिग्वेश राठी की गति और सटीकता को कोचिंग स्टाफ ने सराहा।

लखनऊ सुपर जायंट्स के ग्लोबल क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी और हेड कोच जस्टिन लैंगर ने पूरे सत्र के दौरान तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया। असिस्टेंट कोच लांस क्लूजनर और भरत अरुण ने भी खिलाड़ियों के साथ मिलकर कड़ी मेहनत की।

इससे पहले, फ्रेंचाइजी ने चेन्नई में 'कोचिंग बियॉन्ड एकेडमी' के मैदान पर एक प्री-सीजन कैंप का आयोजन किया था। एलएसजी का अभियान १ अप्रैल को इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुरू होगा। इसके बाद टीम ५ अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और ९ अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। १२ अप्रैल को उसका सामना गुजरात टाइटंस से होगा।

आईपीएल २०२२ में पहली बार शामिल होने के बाद से, लखनऊ सुपर जायंट्स दो सीजन (२०२२ और २०२३) के प्लेऑफ में पहुँच चुकी है, और २०२४ तथा २०२५ में प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही। फिलहाल, एलएसजी एकमात्र सक्रिय टीम है जो अभी तक आईपीएल के फाइनल में नहीं पहुँची है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन (उपकप्तान), डेविड मिलर, ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, अवेश खान, एनरिक नॉर्त्जे, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, शहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, अर्जुन तेंदुलकर और जोश इंग्लिस

Point of View

जो उनकी संभावनाओं को और बढ़ाएगा।
NationPress
17/03/2026

Frequently Asked Questions

आईपीएल २०२६ का पहला मैच कब है?
आईपीएल २०२६ का पहला मैच १ अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में कौन-कौन शामिल हैं?
लखनऊ सुपर जायंट्स में ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, मोहम्मद शमी और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
प्रशिक्षण कैंप का आयोजन कब हुआ?
प्रशिक्षण कैंप का आयोजन १६ मार्च को शुरू हुआ।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले कितने सीज़न खेले हैं?
लखनऊ सुपर जायंट्स ने २०२२ और २०२३ में दो सीज़न खेले हैं।
ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी कब टीम से जुड़ेंगे?
ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी मंगलवार को टीम से जुड़ेंगे।
Nation Press