30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

महिला टी20: साउथ अफ्रीका ने वोल्वार्ड्ट-लुस की शानदार साझेदारी से बनाई 2-0 की बढ़त

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
महिला टी20: साउथ अफ्रीका ने वोल्वार्ड्ट-लुस की शानदार साझेदारी से बनाई 2-0 की बढ़त

सारांश

साउथ अफ्रीका ने किंग्समीड में दूसरे टी20 मैच में भारत को 8 विकेट से हराया। वोल्वार्ड्ट और लुस की साझेदारी ने मेजबान टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। जानिए इस रोमांचक मैच के प्रमुख क्षण।

मुख्य बातें

साउथ अफ्रीका ने भारत को 8 विकेट से हराया।
वोल्वार्ड्ट और लुस की साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया।
भारतीय टीम ने 147 रन बनाए, जो काफी कम साबित हुआ।
साउथ अफ्रीका ने 2-0 की बढ़त बना ली।
आने वाले मैचों में भारत को वापसी की उम्मीद है।

डरबन, 19 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। साउथ अफ्रीका ने रविवार को किंग्समीड में आयोजित दूसरे टी20 मैच को 8 विकेट से जीतकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। अब मेजबान टीम ने 5 मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली है। श्रृंखला के बाकी मुकाबले 22, 25 और 27 अप्रैल को खेले जाएंगे।

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी पारी की अंतिम गेंद पर 147 रन बनाए। इस टीम के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने 2.2 ओवर में 22 रन की शुरुआत की।

मंधाना 7 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद शेफाली ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़े।

भारतीय टीम ने 46 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खो दिया। रोड्रिगेज केवल 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद शेफाली ने अनुष्का शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 53 रन जोड़कर टीम को शतकीय स्कोर के करीब पहुंचाया।

अनुष्का ने 31 गेंदों में 3 चौकों के साथ 28 रन का योगदान दिया, लेकिन इसके बाद विकेटों की गिरावट शुरू हो गई। इस दौरान शेफाली ने 38 गेंदों में 2 छक्के और 7 चौकों के साथ 57 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से तुमी सेखुखुने और क्लो ट्रायोन ने 3-3 विकेट झटके, जबकि नादिन डी क्लार्क और नॉनकुलुलेको म्लाबा ने 1-1 विकेट लिया।

इसके जवाब में, साउथ अफ्रीका ने केवल 17.1 ओवरों में जीत हासिल कर ली। लौरा वोल्वार्ड्ट और सुने लुस की ओपनिंग जोड़ी ने 12 ओवरों में 106 रन बनाए। वोल्वार्ड्ट ने 34 गेंदों में 1 छक्के और 7 चौकों के साथ 54 रन बनाए।

इसके बाद, लुस ने ताजमिन ब्रित्स के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 18 रन जोड़े। लुस ने 46 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 57 रन की पारी खेली। टीम ने 124 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ताजमिन ने एनेरी डर्कसेन के साथ 12 गेंदों में 24 रन की नाबाद साझेदारी करते हुए टीम को 2.5 ओवर शेष रहते जीत दिलाई।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मैच में साउथ अफ्रीका के लिए कौन से खिलाड़ी प्रमुख रहे?
लौरा वोल्वार्ड्ट और सुने लुस ने शानदार बल्लेबाजी की, दोनों ने मिलकर 106 रन की साझेदारी की।
भारत की बल्लेबाजी में कौन से खिलाड़ी सबसे अधिक रन बनाए?
शेफाली वर्मा ने 57 रन बनाकर भारतीय टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए।
सीरीज के अगले मैच कब खेले जाएंगे?
सीरीज के अगले मुकाबले 22, 25 और 27 अप्रैल को होंगे।
इस मैच में साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी का प्रदर्शन कैसा रहा?
साउथ अफ्रीका की गेंदबाजों ने मिलकर भारतीय बल्लेबाजों को 147 पर रोक दिया, तुमी सेखुखुने और क्लो ट्रायोन ने 3-3 विकेट लिए।
इस मैच में कुल कितने रन बने?
भारतीय टीम ने 147 रन बनाए, जबकि साउथ अफ्रीका ने 148 रन बनाकर मैच जीत लिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले