10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या महिला विश्व कप 2025 में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महिला विश्व कप 2025 में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया?

सारांश

महिला वनडे विश्व कप 2025 का आगाज हो चुका है, जहाँ श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया है। भारत की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह इस मैच में नहीं खेल रही हैं। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया खिताब के लिए उतरी है। जानिए इस रोमांचक मुकाबले के बारे में!

मुख्य बातें

महिला विश्व कप 2025 का पहला मुकाबला गुवाहाटी में हुआ।
श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
भारत ने तेज गेंदबाज रेणुका सिंह के बिना मैच खेला।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत खिताब के लिए उतरी है।
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे रिकॉर्ड भारत के पक्ष में है।

गुवाहाटी, 30 सितंबर (आईएएनए)। महिला वनडे विश्व कप 2025 की शुरुआत में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को गुवाहाटी में दोनों देशों के बीच यह मुकाबला शुरू हुआ है, जिससे क्रिकेट का यह महाकुंभ आरंभ हो गया है। टीम इंडिया इस बार तेज गेंदबाज रेणुका सिंह के बिना मैदान में उतरी है।

हरमनप्रीत कौर के कंधों पर देश को पहला महिला विश्व कप खिताब जिताने का बड़ा दायित्व है। प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिगेज और श्री चरणी से इस मैच में देश को ज्यादा उम्मीदे हैं। घरेलू मैदान पर खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में तीन स्पिनरों और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरी हैं।

वहीं श्रीलंकाई टीम की कप्तानी चामरी अथापथु कर रही हैं। विपक्षी टीम की प्लेइंग इलेवन में हसीनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, उदेशिका प्रबोधनी और इनोक राणावीरा को शामिल किया गया है।

दोनों देश इस पहले मैच में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगे। भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने पहले खिताब का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

वनडे फॉर्मेट में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद उत्कृष्ट रहा है। भारत और श्रीलंका के बीच 2000 से अब तक कुल 35 वनडे मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने 31 मैच जीते, जबकि श्रीलंकाई टीम ने केवल 3 मुकाबले अपने नाम किए। दोनों देशों के बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है। फैंस का मानना है कि टीम इंडिया जीत के साथ अपने अभियान का आरंभ करेगी।

भारत की प्लेइंग इलेवन: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़ और श्री चरणी।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: चामरी अथापथु (कप्तान), हसीनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विशमी गुणरत्ने, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी और इनोका राणावीरा।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि श्रीलंका ने भी अपने अभियान की शुरुआत जीत से करना चाहती है। यह मुकाबला न केवल क्रिकेट प्रेमियों के लिए, बल्कि दोनों टीमों के लिए भी एक महत्वपूर्ण क्षण है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला विश्व कप 2025 में पहला मैच कब हुआ?
महिला विश्व कप 2025 का पहला मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी में हुआ।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर क्या फैसला लिया?
श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।
भारत की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन खिलाड़ी हैं?
भारत की प्लेइंग इलेवन में प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान) आदि शामिल हैं।
टीम इंडिया का श्रीलंका के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड कैसा है?
टीम इंडिया ने अब तक श्रीलंका के खिलाफ 35 वनडे मैचों में से 31 में जीत हासिल की है।
महिला विश्व कप का आयोजन कहाँ हो रहा है?
महिला विश्व कप 2025 का आयोजन भारत में हो रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले