20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

नांद्रे बर्गर: क्रिकेट का रास्ता चुना, अब आईपीएल में कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
नांद्रे बर्गर: क्रिकेट का रास्ता चुना, अब आईपीएल में कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन

सारांश

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने आईपीएल में अपनी तेज गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींचा है। बारिश से प्रभावित मैच में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन किया। जानें उनकी यात्रा और क्रिकेट के प्रति उनके जुनून के बारे में।

मुख्य बातें

नांद्रे बर्गर ने क्रिकेट में अपने करियर की शुरुआत एक अनोखे तरीके से की।
बर्गर ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है।
उन्होंने 2024 के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स के लिए 50 लाख रुपये में खरीदे गए।
बर्गर की तेज गेंदबाजी ने उन्हें साउथ अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम में जगह दिलाई।
उनकी कहानी प्रेरणादायक है और संघर्ष को दर्शाती है।

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी शानदार गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है। उन्होंने मंगलवार को बारिश से बाधित मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 2 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए।

इस सीजन में लंबे कद के बर्गर ने 3 मैचों में 15.20 की औसत से 5 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने सीजन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 26 रन देकर 2 विकेट लिए, और इसके बाद गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 29 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

तेज गति से गेंद को स्विंग कराने में माहिर नांद्रे बर्गर को आईपीएल 2024 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा था। उस सीजन में बर्गर ने 6 मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 145 रन देकर 7 विकेट लिए।

आईपीएल 2025 में चोटिल संदीप शर्मा के स्थान पर उन्हें 3.5 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया गया। उस समय राजस्थान रॉयल्स के केवल 2 मैच बचे थे, जिससे बर्गर उस सीजन में कोई मैच नहीं खेल सके।

आईपीएल 2026 में, नांद्रे बर्गर राजस्थान रॉयल्स के लिए 'तुरुप का इक्का' साबित हुए हैं। इस सीजन के पहले मैच में, उन्होंने सीएसके के खिलाफ टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जहाँ उन्होंने संजू सैमसन (6) और आयुष म्हात्रे (0) जैसे बल्लेबाजों को आउट कर सीएसके को महज 127 रनों पर रोक दिया। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 12.1 ओवर में 8 विकेट से जीत हासिल की।

11 अगस्त 1995 को साउथ अफ्रीका के क्रूगेर्सड्रॉप में जन्मे बर्गर का क्रिकेट में कोई खास रुचि नहीं थी। वह 15 साल की उम्र में क्षेत्रीय टेनिस चैंपियनशिप में अपने ग्रुप के शीर्ष खिलाड़ियों में थे। 17 वर्ष की आयु में उन्होंने साउथ अफ्रीका की नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप में भाग लिया, लेकिन पीठ की चोट ने उन्हें इस खेल से दूर कर दिया।

2014 में मुफ्त पढ़ाई के लिए बर्गर ने क्रिकेट का ट्रायल दिया, और विटरवाटर्सरेंड यूनिवर्सिटी के कोच नील लीवेंसन ने उनमें एक सक्षम तेज गेंदबाज देखा। उन्हें ट्रायल के माध्यम से विश्वविद्यालय में दाखिला मिला। उस समय बर्गर ने क्रिकेट को केवल पढ़ाई के लिए बैकअप माना, लेकिन भाग्य को कुछ और मंजूर था।

2016 में बर्गर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया, और 2017 में उन्हें लिस्ट-ए क्रिकेट खेलने का मौका मिला। घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन ने इस बाएं हाथ के गेंदबाज के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दरवाजे खोले।

दिसंबर 2023 में, नांद्रे बर्गर ने भारत के खिलाफ सभी फॉर्मेट में डेब्यू किया। उन्होंने साउथ अफ्रीका की तरफ से 3 टेस्ट में 16.92 की औसत से 14 विकेट लिए हैं, जबकि 14 वनडे में उनके नाम 22 विकेट हैं। बर्गर ने टी20 में 8 मैच खेले, जिसमें 6 विकेट लिए।

नांद्रे बर्गर ने फर्स्ट क्लास करियर में 44 मैच खेलकर 141 विकेट लिए हैं। लिस्ट-ए करियर में इस गेंदबाज ने 55 मैचों में 84 विकेट हासिल किए। बर्गर ने एसए20 लीग में जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए 3 सीजन में 23 मैच खेले, जिसमें 20 विकेट लिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी बताती है कि कैसे एक युवा खिलाड़ी अपने सपनों को साकार कर सकता है। उनका आईपीएल में प्रदर्शन इस बात का सबूत है कि मेहनत और समर्पण हमेशा रंग लाते हैं।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नांद्रे बर्गर का जन्म कब और कहाँ हुआ?
नांद्रे बर्गर का जन्म 11 अगस्त 1995 को साउथ अफ्रीका के क्रूगेर्सड्रॉप में हुआ।
बर्गर ने क्रिकेट में कब डेब्यू किया?
बर्गर ने 2016 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया।
आईपीएल में बर्गर ने किस टीम के लिए खेला है?
बर्गर ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला है।
बर्गर की तेज गेंदबाजी का क्या खास पहलू है?
बर्गर तेज गति से गेंद को स्विंग कराने में माहिर हैं।
बर्गर ने कितने अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं?
बर्गर ने भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले