26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नैट साइवर-ब्रंट डब्ल्यूपीएल में सर्वाधिक अर्धशतकों के मामले में नंबर-1 बन गई हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नैट साइवर-ब्रंट डब्ल्यूपीएल में सर्वाधिक अर्धशतकों के मामले में नंबर-1 बन गई हैं?

सारांश

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज नैट साइवर-ब्रंट ने डब्ल्यूपीएल में 10 अर्धशतकों के साथ नया रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि के साथ वह हरमनप्रीत कौर और मैग लेनिंग के बराबरी पर पहुँच गई हैं। आइए जानते हैं उनके प्रदर्शन और टीम की स्थिति।

मुख्य बातें

नैट साइवर-ब्रंट ने 10 अर्धशतकों के साथ नया रिकॉर्ड बनाया।
उन्होंने हरमनप्रीत कौर और मैग लेनिंग की बराबरी की।
मुंबई इंडियंस ने 161 रन बनाए और यूपी वॉरियर्स ने 18.1 ओवर में जीत हासिल की।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉप स्थान पर अपनी स्थिति बनाई।

नई दिल्ली, 15 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई इंडियंस की दाएं हाथ की बल्लेबाज नैट साइवर-ब्रंट विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में सर्वाधिक अर्धशतकों के मामले में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं। अपने 10वें अर्धशतक के साथ साइवर-ब्रंट ने हरमनप्रीत कौर और मैग लेनिंग के साथ बराबरी कर ली है।

गुरुवार को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में मुंबई यूपी वॉरियर्स के खिलाफ साइवर-ब्रंट ने 43 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों की मदद से 65 रन बनाए। इस सीजन में अब तक साइवर-ब्रंट ने 4, 70 और 65 रन की पारी खेली है।

एलिस पेरी इस सूची में 8 अर्धशतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि एश्ले गार्डनर और शेफाली वर्मा 6-6 अर्धशतकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 161 रन बनाए। इस टीम से नैट साइवर-ब्रंट ने 43 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 65 रन की पारी खेली, जबकि निकोला कैरी ने नाबाद 32 रन बनाए। विपक्षी टीम से शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन और आशा जॉय ने 1-1 विकेट लिया।

इसके जवाब में यूपी वॉरियर्स ने 18.1 ओवर में 7 विकेट शेष रहते जीत

प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों मैच जीतकर टॉप पर है, जबकि मुंबई इंडियंस 4 में से 2 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। यूपी वॉरियर्स ने 4 में से पहला मैच जीतकर सबसे अंतिम स्थान पर है।

संपादकीय दृष्टिकोण

नैट साइवर-ब्रंट ने न केवल अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है, बल्कि उन्होंने महिलाओं के क्रिकेट में एक नया मानक स्थापित किया है। उनकी मेहनत और संघर्ष ने यह साबित कर दिया है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। यह केवल एक खेल नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नैट साइवर-ब्रंट ने कितने अर्धशतक बनाए हैं?
नैट साइवर-ब्रंट ने डब्ल्यूपीएल में 10 अर्धशतक बनाए हैं।
कौन सी टीम ने डब्ल्यूपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीते हैं?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डब्ल्यूपीएल में दोनों मैच जीतकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले