दिल्ली कैपिटल्स में 'घर वापसी' पर पृथ्वी शॉ ने दी भावुक प्रतिक्रिया

Click to start listening
दिल्ली कैपिटल्स में 'घर वापसी' पर पृथ्वी शॉ ने दी भावुक प्रतिक्रिया

सारांश

पृथ्वी शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स में वापसी के बाद एक भावुक संदेश साझा किया है। वह आईपीएल 2026 के लिए 75 लाख रुपये में खरीदे गए हैं। उनके दिल में कोटला की यादें बसी हैं।

Key Takeaways

  • पृथ्वी शॉ की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी
  • ऑक्शन में 75 लाख रुपये की बोली
  • आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से
  • शॉ ने सात सीजन में 1892 रन बनाए
  • दिल्ली कैपिटल्स का खिताब जीतने का लक्ष्य

नई दिल्ली, 22 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय ओपनर पृथ्वी शॉ ने अपने प्रशंसकों के लिए एक भावुक संदेश साझा किया है। शॉ, जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन के लिए अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में शामिल होने जा रहे हैं, को ऑक्शन में दिल्ली ने 75 लाख रुपये में खरीदा है। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है।

पृथ्वी शॉ का दिल्ली के साथ रिश्ता सात सीजन बाद समाप्त हो गया था। आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले, दिल्ली ने 26 वर्षीय बल्लेबाज को रिलीज कर दिया था। इसके बाद, आईपीएल 2025 के ऑक्शन में शॉ को खरीदने में किसी भी टीम ने रुचि नहीं दिखाई, जिसके कारण वह पिछले सीजन खेलते हुए नजर नहीं आए।

आईपीएल 2026 ऑक्शन की शुरुआत में भी टीमें पृथ्वी शॉ पर दांव लगाने से हिचकिचा रही थीं। लेकिन, शॉ की किस्मत ने उन्हें एक्सीलरेटेड फेज में सहारा दिया और उन्हें चुने गए 11 खिलाड़ियों में से एक के रूप में देखा गया। दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर शॉ की वापसी का एक वीडियो साझा किया, जिसमें लिखा गया, "हमारा लड़का घर लौट आया है।" शॉ ने वीडियो में कहा, "कोटला जैसी जगह को आप कभी नहीं भूलते। न वहां के शोर को, न वहां की खामोशी को, और न ही इस बात को कि इस जगह ने आपको क्या बनाया। कुछ कहानियां खत्म नहीं होतीं। वे वापस आती हैं। दिल्ली, तुम्हारा लड़का घर लौट आया है।"

2018 में भारत के अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद, दिल्ली की टीम ने शॉ को 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस वर्ल्ड कप में शॉ ने कप्तान के तौर पर टीम का नेतृत्व किया था। शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ सात सीजन बिताए, जिसमें उन्होंने कुल 79 मुकाबलों में 1892 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 23.95 और स्ट्राइक रेट 147 का रहा। दिल्ली की तरफ से खेलते हुए शॉ ने 14 अर्धशतक लगाए हैं।

पिछले सीजन, दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी। अक्षर पटेल की कप्तानी में, दिल्ली ने 14 में से 7 मैच जीते और पांचवें स्थान पर रहकर टूर्नामेंट समाप्त किया। दिल्ली की टीम अभी तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी है। इस बार, टीम खिताब के सूखे को खत्म करने का प्रयास करेगी। दिल्ली आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करेगी।

Point of View

उनकी वापसी से टीम को नई ऊर्जा मिलेगी। यह आईपीएल में उनके करियर का एक नया अध्याय है।
NationPress
23/03/2026

Frequently Asked Questions

पृथ्वी शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स में कितने साल बिताए हैं?
पृथ्वी शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ सात सीजन बिताए हैं।
आईपीएल 2026 कब शुरू हो रहा है?
आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा।
दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को कितने में खरीदा?
दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को 75 लाख रुपये में खरीदा है।
पृथ्वी शॉ का आईपीएल में स्ट्राइक रेट क्या है?
पृथ्वी शॉ का आईपीएल में स्ट्राइक रेट 147 है।
दिल्ली कैपिटल्स का पिछले सीजन प्रदर्शन कैसा रहा?
दिल्ली कैपिटल्स पिछले सीजन में 14 में से 7 मैच जीतकर पांचवें स्थान पर रही थी।
Nation Press