31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कप्तान रिंकू सिंह का तूफानी शतक यूपी को चंडीगढ़ पर जीत दिला गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कप्तान रिंकू सिंह का तूफानी शतक यूपी को चंडीगढ़ पर जीत दिला गया?

सारांश

क्या रिंकू सिंह और आर्यन जुयाल की शतकीय पारियों ने यूपी को चंडीगढ़ के खिलाफ एक बड़ी जीत दिलाई? जानिए इस रोमांचक मुकाबले के बारे में।

मुख्य बातें

रिंकू सिंह ने नाबाद 106 रन बनाए।
आर्यन जुयाल ने 134 रन की शानदार पारी खेली।
यूपी ने 367 रन बनाकर चंडीगढ़ को 227 रन से हराया।
चंडीगढ़ की टीम 29.3 ओवर में 140 रन पर सिमटी।
जीशान अंसारी ने 4 विकेट चटकाए।

राजकोट, 26 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। कप्तान रिंकू सिंह और आर्यन जुयाल की शानदार शतकीय पारियों के दम पर उत्तर प्रदेश ने शुक्रवार को चंडीगढ़ को 227 रन से हराया। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में यह उत्तर प्रदेश की लगातार दूसरी जीत है, जिससे वह ग्रुप बी की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुँच गया है।

सानोसारा क्रिकेट ग्राउंड ए में आयोजित इस मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी यूपी टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 367 रन बनाए।

इस टीम को महज 3 के स्कोर पर अभिषेक गोस्वामी (1) के रूप में झटका लगा। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने आर्यन जुयाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 99 के स्कोर तक पहुँचाया।

जुरेल ने 57 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 67 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद आर्यन जुयाल ने समीर रिजवी के साथ 71 रन की साझेदारी की, जिससे टीम मजबूत स्थिति में आ गई।

यह टीम 31.2 ओवरों में 3 विकेट खोकर 170 रन बना चुकी थी। यहाँ से कप्तान रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला। उन्होंने आर्यन जुयाल के साथ चौथे विकेट के लिए 83 गेंदों में 134 रन की साझेदारी कर यूपी को 300 के पार पहुँचाया।

आर्यन जुयाल ने 118 गेंदों में 8 छक्कों और 7 चौकों के साथ 134 रन का योगदान दिया, जबकि रिंकू सिंह ने 60 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूती दी।

विपक्षी टीम के लिए तरनप्रीत सिंह ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए, जबकि संदीप शर्मा और निशंक बिरला ने 1-1 विकेट चटकाए।

इसके जवाब में चंडीगढ़ की टीम 29.3 ओवर में महज 140 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए कप्तान मनन वोहरा ने सबसे अधिक 32 रन बनाए, जबकि तरनप्रीत सिंह ने 24 रन का योगदान दिया, लेकिन चंडीगढ़ को जीत नहीं दिला सके।

विपक्षी खेमे से जीशान अंसारी ने 4 विकेट निकाले, जबकि विपराज निगम ने 2 विकेट लिए। इनके अलावा, कार्तिक त्यागी, वैभव चौधरी, और प्रशांत वीर ने 1-1 विकेट लिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि जुनून और समर्पण का प्रतीक है। कप्तान रिंकू सिंह की कप्तानी और खिलाड़ियों की उत्कृष्टता ने यूपी को एक महत्वपूर्ण जीत दिलाई। यह विजय हजारे ट्रॉफी में उनकी प्रगति को दर्शाता है। देश की क्रिकेट भावना को बढ़ावा देने का यह एक शानदार उदाहरण है।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रिंकू सिंह ने कितने रन बनाए?
कप्तान रिंकू सिंह ने 60 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाए।
यूपी ने चंडीगढ़ को कितने रन से हराया?
उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ को 227 रन से हराया।
आर्यन जुयाल ने कितने रन बनाए?
आर्यन जुयाल ने 118 गेंदों में 134 रन बनाए।
चंडीगढ़ की टीम का सर्वोच्च स्कोर कौन था?
चंडीगढ़ की टीम का सर्वोच्च स्कोर कप्तान मनन वोहरा का 32 रन था।
इस मैच में किस खिलाड़ी ने सबसे अधिक विकेट लिए?
इस मैच में जीशान अंसारी ने 4 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले