26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

संजीव गोयनका का विश्वास: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान और टीम पर है पूरा भरोसा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
संजीव गोयनका का विश्वास: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान और टीम पर है पूरा भरोसा

सारांश

लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया। टीम के मालिक संजीव गोयनका ने कहा है कि वे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा रखते हैं, और समर्थकों का धन्यवाद किया।

मुख्य बातें

संजीव गोयनका ने टीम में विश्वास जताया।
पहले मैच में एलएसजी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की।
समीर रिजवी ने शानदार 70 रन बनाए।
एलएसजी की कहानी अभी बाकी है।

लखनऊ, 2 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीजन का पहला मुकाबला खेला। एलएसजी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा और दिल्ली कैपिटल्स ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। सीजन के पहले मैच में मिली हार के बाद एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें अपनी टीम और कप्तान पर पूरा भरोसा है।

संजीव गोयनका ने एक्स पर लिखा, "यह एक लंबा सीजन है, और ऐसे पल कुछ विशेष बनाने का हिस्सा होते हैं। मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे मजबूती से जवाब देंगे। हमारे प्रशंसकों, इकाना में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। हम और अधिक मजबूती से वापस आएंगे। इस सीजन में एलएसजी की कहानी अभी लिखी जानी है।"

आईपीएल 2025 में सातवें स्थान पर रही एलएसजी से मौजूदा सीजन के पहले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में निराश किया।

मैच का हाल देखें तो दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का चुनाव किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी 18.4 ओवर में 141 रन पर आल आउट हो गई। ओपनर मिशेल मार्श ने 35 और अब्दुल समद ने 36 रन बनाए। इन दोनों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए टी नटराजन ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट और लुंगी एंगिडी ने 3.4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए। कुलदीप यादव को 2 और कप्तान अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला।

142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने पहली ही गेंद पर केएल राहुल का विकेट खो दिया। इसके बाद लगातार विकेट गिरे और दिल्ली ने अपने 4 विकेट 26 रन पर गंवा दिए। यहाँ लखनऊ के लिए मैच को अपने पक्ष में पलटने का एक सुनहरा अवसर था, लेकिन चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे समीर रेड्डी और ट्रिस्टन स्टब्स ने एलएसजी को कोई मौका नहीं दिया। दोनों ने 119 रन की नाबाद साझेदारी की और दिल्ली को 6 विकेट से जीत दिला दी।

समीर रिजवी ने 47 गेंदों पर 4 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 70 रन बनाए, जबकि स्टब्स ने 32 गेंदों पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे। समीर रिजवी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एलएसजी ने आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच कब खेला?
एलएसजी ने आईपीएल 2026 में 2 अप्रैल को अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला।
संजीव गोयनका ने अपनी टीम के बारे में क्या कहा?
संजीव गोयनका ने कहा कि उन्हें अपनी टीम और कप्तान पर पूरा भरोसा है और वे मजबूती से वापस आएंगे।
दिल्ली कैपिटल्स ने कितने विकेट से मैच जीता?
दिल्ली कैपिटल्स ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया।
मैच में एलएसजी का स्कोर क्या था?
एलएसजी ने 18.4 ओवर में 141 रन बनाकर आल आउट हो गई।
प्लेयर ऑफ द मैच कौन बने?
इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच समीर रिजवी बने।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले