टी20 वर्ल्ड कप 2026: हेटमायर और पॉवेल की जोड़ी ने 52 गेंदों में किया 122 रन का रिकॉर्ड
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। शिमरोन हेटमायर और रॉवमैन पॉवेल की जोड़ी ने सोमवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 122 रन की शानदार साझेदारी की। यह साझेदारी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में कैरेबियन टीम की ओर से तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है।
इस क्षेत्र में क्रिस गेल और डेवोन स्मिथ की जोड़ी पहले स्थान पर है, जिन्होंने साल 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 145 रन की साझेदारी की थी। इसके बाद आंद्रे फ्लेचर और क्रिस गेल की जोड़ी का नाम आता है, जिन्होंने साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 'द ओवल' में 133 रन जोड़े थे। साल 2012 में पल्लेकेले में इंग्लैंड के खिलाफ जॉनसन चार्ल्स और क्रिस गेल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 103 रन बनाए थे।
सोमवार को वानखेडे़ स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने आई वेस्टइंडीज की टीम ने 6 विकेट खोकर 254 रन बनाए। यह वेस्टइंडीज का टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक स्कोर है।
वेस्टइंडीज की टीम ने 54 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो दिए थे। इसके बाद शिमरोन हेटमायर ने रॉवमैन पॉवेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 122 रन जोड़कर टीम को 176 के स्कोर तक पहुँचाया। हेटमायर ने 34 गेंदों में 7 छक्कों और 7 चौकों के साथ 85 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि पॉवेल ने 4 छक्के और 4 चौकों की मदद से 59 रन बनाए।
इसके अतिरिक्त, शेरफन रदरफोर्ड ने नाबाद 31 रन बनाए, जबकि रोमारियो शेफर्ड ने 21 रन का योगदान दिया। जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि ब्रैड इवांस और ग्रीम क्रेमर ने 1-1 विकेट चटकाए।