26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टी20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराकर सुपर-8 की शुरुआत की

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराकर सुपर-8 की शुरुआत की

सारांश

टी20 वर्ल्ड कप 206 में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। जानें इस मैच के प्रमुख पलों और खिलाड़ियों की प्रदर्शन की जानकारी।

मुख्य बातें

वेस्टइंडीज ने 254 रन का स्कोर बनाया।
जिम्बाब्वे की टीम 147 रन पर सिमटी।
गुडाकेश मोती ने 4 विकेट लिए।
हेटमायर ने 34 गेंदों में 85 रन बनाए।
सुपर-8 में वेस्टइंडीज की शानदार शुरुआत।

मुंबई, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 206 में सोमवार को खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से पराजित किया। वानखेड़े स्टेडियम में कैरेबियाई टीम द्वारा निर्धारित 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम 147 रन ही बना सकी।

जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने वाले ब्रायन बेनेट इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और मात्र 5 रन बनाकर आउट हो गए। विकेटकीपर बल्लेबाज तदिवानाशे मारुमानी ने भी केवल 14 रन बनाए।

रयान बर्ल को अकील हुसैन ने बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। डायोन मायर्स ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले, लेकिन वह 15 गेंदों में 28 रन बना कर गुडाकेश मोती की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

कप्तान सिकंदर रजा ने 20 गेंदों में 27 रन बनाए, जबकि टोनी मुनयोंगा ने 14 रनों का योगदान दिया। ब्रेड इवांस ने जिम्बाब्वे की ओर से सर्वाधिक 21 गेंदों में 43 रन बनाए। गेंदबाजी में वेस्टइंडीज के गुडाकेश मोती ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं, अकील हुसैन ने 4 ओवर में 28 रन3 विकेट

इससे पहले, वेस्टइंडीज ने शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल की शानदार पारियों के सहारे 20 ओवर में 6 विकेट254 रन बनाए। हेटमायर ने 34 गेंदों में 85 रन7 चौके और 7 छक्के

पॉवेल ने 35 गेंदों59 रनरदरफोर्ड3 चौके और 2 सिक्स के साथ 13 गेंदों31 रनब्लेसिंग मुजरबानीरिचर्ड नगारवा2-2 विकेट

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत ने उन्हें जीत दिलाई। यह मैच दर्शकों के लिए एक यादगार पल बन गया।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मैच में वेस्टइंडीज के प्रमुख बल्लेबाज कौन थे?
वेस्टइंडीज के प्रमुख बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल थे, जिन्होंने क्रमशः 85 और 59 रन बनाए।
जिम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
जिम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा रन ब्रेड इवांस ने बनाए, जिन्होंने 43 रन का योगदान दिया।
मैच में वेस्टइंडीज की गेंदबाजी का प्रदर्शन कैसा था?
वेस्टइंडीज की गेंदबाजी में गुडाकेश मोती ने 4 विकेट लिए, जबकि अकील हुसैन ने 3 विकेट प्राप्त किए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले