टी20 वर्ल्ड कप 2026 की 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट' में शामिल हुए 4 भारतीय सितारे

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट' में शामिल हुए 4 भारतीय सितारे

सारांश

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम की घोषणा की है, जिसमें भारत के चार खिलाड़ी शामिल हैं। जानें कौन-कौन से खिलाड़ी हैं जो इस टीम का हिस्सा बने।

मुख्य बातें

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सर्वश्रेष्ठ टीम का चुनाव किया।
भारत के 4 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।
संजू सैमसन ने 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब जीता।
जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा विकेट लिए।
एडेन मार्करम को कप्तान बनाया गया है।

दुबई, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की टीम का चयन किया है। इस टीम में भारत के 4 सितारे शामिल हैं। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने इस प्रतिष्ठित टीम में अपनी जगह बनाई है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा 383 रन बनाने वाले पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को संजू सैमसन का ओपनिंग साथी बनाया गया है। संजू ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और 5 मैचों में 321 रन बनाए। सेमीफाइनल और फाइनल में संजू ने महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में योगदान दिया। निरंतरता के साथ रन बनाने वाले ईशान किशन को भी आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने 9 मैचों में 317 रन बनाए।

सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम भी इस टीम में शामिल हुए हैं। मार्करम ने 8 मैचों में 165 के स्ट्राइक रेट से 286 रन बनाए और उन्हें कप्तानी का दायित्व भी सौंपा गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण योगदान देने वाले हार्दिक पांड्या को टीम में रखा गया है, जबकि इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स भी टीम में शामिल किए गए हैं। हार्दिक ने इस विश्व कप में दो अर्धशतक बनाए और गेंदबाजी में भी महत्वपूर्ण स्पेल डाले।

आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ टीम के गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह को सौंपी गई है। बुमराह ने 8 मैचों में कुल 14 विकेट लेकर संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज का खिताब जीता। उनके साथ लुंगी एनगिडी, ब्लेसिंग मुजरबानी और जेसन होल्डर को भी चुना गया है। एकमात्र स्पिनर के रूप में आदिल राशिद को शामिल किया गया है। अमेरिकी तेज गेंदबाज शैडली वैन शल्कविक को 12वें खिलाड़ी के रूप में चुना गया है, जिन्होंने केवल 4 मैचों में 13 विकेट चटकाए।

ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट

साहिबजादा फरहान, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, एडेन मार्करम (कप्तान), हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, जेसन होल्डर, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एनगिडी, आदिल राशिद, ब्लेसिंग मुजरबानी।

12वां खिलाड़ी: शैडली वैन शल्कविक

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि वैश्विक क्रिकेट के लिए भी एक मजबूत संकेत है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में भारतीय खिलाड़ियों की संख्या कितनी है?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में कुल 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब किसने जीता?
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब संजू सैमसन ने जीता।
आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं?
आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ टीम में साहिबजादा फरहान, संजू सैमसन, ईशान किशन, एडेन मार्करम, हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, जेसन होल्डर, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एनगिडी, आदिल राशिद और ब्लेसिंग मुजरबानी शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले