21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दादा ने भारत के लिए खेला, पोते ने अमेरिकी लीग में टीम को जीत दिलाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दादा ने भारत के लिए खेला, पोते ने अमेरिकी लीग में टीम को जीत दिलाई?

सारांश

टेक्सास सुपर किंग्स ने एमएलसी-2025 में लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स को हराकर जीत हासिल की। शुभम रांझणे ने 70 रन की शानदार पारी खेली, जो इस जीत में निर्णायक साबित हुई। जानिए इस मैच की पूरी कहानी और शुभम की क्रिकेट यात्रा के बारे में।

मुख्य बातें

टेक्सास सुपर किंग्स ने एमएलसी-2025 में महत्वपूर्ण जीत हासिल की।
शुभम रांझणे ने ताबड़तोड़ 70 रन की पारी खेली।
टीम की यह चौथी जीत थी।
लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स की हार का सिलसिला जारी रहा।
शुभम का क्रिकेट सफर प्रेरणादायक है।

नई दिल्ली, 25 जून (राष्ट्र प्रेस)। टेक्सास सुपर किंग्स ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) के 15वें मैच में जीत हासिल की। इस टीम ने लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स को 52 रन से हराया। टीम की इस जीत में शुभम रांझणे की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने विस्फोटक 70 रन की पारी खेली।

शुभम का जन्म 26 मार्च 1994 को महाराष्ट्र में हुआ था। क्रिकेट उनके खून में है। इस ऑलराउंडर के पिता सुभाष महाराष्ट्र के लिए खेल चुके हैं और उन्होंने अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व भी किया है। वहीं, दादा वसंत रांझणे भी एक ऑलराउंडर रहे हैं, जिन्होंने भारत के लिए सात टेस्ट मैच खेले हैं।

शुभम रांझणे को आईपीएल-2019 में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था, लेकिन उन्हें खेलने का अवसर नहीं मिला। साल 2016 में मुंबई के लिए अपने पहले श्रेणी मैच में पदार्पण करने वाले शुभम अब तक 15 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं।

यह सीजन में टेक्सास सुपर किंग्स की चौथी जीत है। शुरुआती तीन मैच जीतने के बाद इस टीम को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं, दूसरी ओर लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स ने सीजन का अपना चौथा मैच गंवा दिया है। इस टीम ने हार की हैट्रिक के बाद एक जीत हासिल की थी, लेकिन वह अपनी लय बनाए रखने में असफल रही।

डलास में खेले गए मुकाबले में, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टेक्सास की टीम ने आठ विकेट गंवाकर 196 रन बनाए।

टीम 33 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी, जिसके बाद शुभम रांझणे ने समित पेटल के साथ मिलकर टीम को संभाला।

दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 64 रन की भागीदारी हुई। समित ने 33 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद शुभम रांझणे ने डोनोवन फेरीरा के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 82 रन जोड़े और टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

शुभम ने 45 गेंदों में चार छक्कों और छह चौकों की मदद से 70 रन बनाए, जबकि फेरीरा ने 21 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से वैन शाल्कविक और आंद्रे रसेल ने तीन-तीन विकेट लिए।

इसके जवाब में लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट गंवाकर केवल 144 रन बनाये। टीम के लिए उन्मुक्त चंद ने सर्वाधिक 30 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान जेसन होल्डर ने नाबाद 26 रन बनाए। विपक्षी टीम के लिए अकील हुसैन और नूर अहमद ने दो-दो विकेट चटकाए।

संपादकीय दृष्टिकोण

क्रिकेट हमेशा से भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है। टेक्सास सुपर किंग्स की जीत ने यह साबित किया है कि भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ने में सक्षम हैं। शुभम रांझणे की सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है बल्कि यह पूरे देश के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टेक्सास सुपर किंग्स ने किस टीम को हराया?
टेक्सास सुपर किंग्स ने लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स को हराया।
शुभम रांझणे ने कितने रन बनाए?
शुभम रांझणे ने 70 रन की पारी खेली।
इस मैच में शुभम का योगदान क्या था?
शुभम ने टीम को मजबूत स्थिति में लाने के लिए महत्वपूर्ण 70 रन बनाए।
लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स का प्रदर्शन कैसा रहा?
लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स ने 144 रन बनाये और सात विकेट गंवाए।
शुभम रांझणे का क्रिकेट करियर कब शुरू हुआ?
शुभम ने 2016 में मुंबई के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले