तीन टीमें जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दो बार हार का सामना किया
सारांश
Key Takeaways
नई दिल्ली, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। न्यूजीलैंड ने रविवार को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 96 रन के अंतर से हार का सामना किया। इस हार के साथ न्यूजीलैंड उन देशों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्होंने दो बार खिताब जीतने का अवसर गंवाया है। आइए, जानते हैं उन टीमों के बारे में जो इस स्थिति में हैं।
पाकिस्तान: इस टीम ने 2007 में भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल केवल 5 रन से गंवाया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 157 रन बनाए, जबकि पाकिस्तान ने 19.3 ओवर में 152 रन बनाकर मैच समाप्त किया।
इसके बाद, पाकिस्तान ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल 5 विकेट से गंवाया। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 137 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड ने 19 ओवर में जीत हासिल की।
श्रीलंका: इस टीम ने 2009 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 138 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 18.4 ओवर में 8 विकेट शेष रहते मैच जीत लिया।
श्रीलंका ने 2012 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी जगह बनाई। उस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137/6 का स्कोर बनाया, लेकिन श्रीलंकाई टीम केवल 101 रन पर ही सिमट गई।
न्यूजीलैंड: कीवी टीम ने 2021 में पहली बार फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 172 रन बनाए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 18.5 ओवर में 8 विकेट शेष रहते मैच जीत लिया।
फिर, 2026 में न्यूजीलैंड ने एक बार फिर फाइनल में जगह बनाई, जहां उसे भारत के हाथों 96 रन से हार झेलनी पड़ी। भारत ने 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए, जबकि न्यूजीलैंड केवल 159 रन पर सिमट गया।