28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आंध्रा प्रीमियर लीग 2025 में तुंगभद्रा वॉरियर्स ने अमरावती रॉयल्स को पांच विकेट से हराया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आंध्रा प्रीमियर लीग 2025 में तुंगभद्रा वॉरियर्स ने अमरावती रॉयल्स को पांच विकेट से हराया?

सारांश

आंध्रा प्रीमियर लीग 2025 में तुंगभद्रा वॉरियर्स ने अमरावती रॉयल्स को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। यह एक रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक फाइनल था, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। जानिए इस मैच के रोमांचक पल और खिलाड़ियों की बेहतरीन पारियों के बारे में।

मुख्य बातें

तुंगभद्रा वॉरियर्स ने आंध्रा प्रीमियर लीग 2025 का खिताब जीता।
फाइनल में अमरावती रॉयल्स ने 194 रन का स्कोर बनाया।
कप्तान हनुमा विहारी और रोहित ने शानदार पारियां खेलीं।
मैच का निर्णय 18 ओवरों में हुआ।
इस जीत ने तुंगभद्रा वॉरियर्स के क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा।

विशाखापत्तनम, 23 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। तुंगभद्रा वॉरियर्स ने आंध्रा प्रीमियर लीग 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस टीम ने शनिवार को फाइनल मुकाबले में अमरावती रॉयल्स के खिलाफ पांच विकेट से जीत हासिल की।

डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमरावती रॉयल्स की टीम ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 194 रन बनाए।

इस टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। कप्तान हनुमा विहारी ने मान्याला प्रणीत के साथ छह ओवरों में 70 रन जुटाए।

विहारी ने 37 गेंदों में एक छक्के और चार चौकों की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए।

यहां से कप्तान ने वेंकट राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 33 रन जुटाए। वेंकट राहुल 12 गेंदों में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि हनुमा विहारी ने 37 गेंदों में 51 रन की पारी खेली, जिसमें एक छक्का और चार चौके शामिल थे। इसके अलावा, पांडुरंगा राजू ने टीम के खाते में 22 रन का योगदान दिया।

विपक्षी खेमे से केवी शशिकांत ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए, जबकि सी स्टीफन ने दो विकेट निकाले। इसके अलावा चेन्नू सिद्धार्थ को एक सफलता हाथ लगी।

इसके जवाब में तुंगभद्रा वॉरियर्स ने 18 ओवरों में जीत दर्ज की। यह टीम 13 रन पर कप्तान महीप कुमार (3) का विकेट गंवा चुकी थी। यहां से रोहित ने सीआर ज्ञानेश्वर के साथ दूसरे विकेट के लिए 95 रन जोड़ते हुए टीम को जीत की पटरी पर ला दिया।

रोहित ने 28 गेंदों में सात छक्कों और तीन चौकों की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ज्ञानेश्वर ने 45 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों के साथ 66 रन की पारी खेली। वहीं, एम दत्ता रेड्डी ने टीम के खाते में 25 रन जोड़े।

विपक्षी टीम की ओर से बंडारू अयप्पा और हनुमा विहारी को 2-2 विकेट मिले, जबकि एक विकेट विनय कुमार ने हासिल किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां तुंगभद्रा वॉरियर्स ने अपनी ताकत दिखाई। यह मैच न केवल खेल के प्रति उत्साह को बढ़ाता है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट की लोकप्रियता को भी दर्शाता है। हमें इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का समर्थन करना चाहिए, जो युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती हैं।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तुंगभद्रा वॉरियर्स ने कितने विकेट से जीत हासिल की?
तुंगभद्रा वॉरियर्स ने अमरावती रॉयल्स को पांच विकेट से हराया।
फाइनल मैच में अमरावती रॉयल्स ने कितने रन बनाए?
अमरावती रॉयल्स ने 194 रन बनाए।
किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए?
रोहित ने 63 रन बनाए।
तुंगभद्रा वॉरियर्स के कप्तान कौन थे?
तुंगभद्रा वॉरियर्स के कप्तान महीप कुमार थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले