30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मैं आगामी सीजन में नहीं खेल सकूंगी, लेकिन गुजरात जायंट्स पर भरोसा जताने के लिए आभारी हूं : यास्तिका भाटिया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मैं आगामी सीजन में नहीं खेल सकूंगी, लेकिन गुजरात जायंट्स पर भरोसा जताने के लिए आभारी हूं : यास्तिका भाटिया

सारांश

अहमदाबाद में अदाणी ग्रुप द्वारा आयोजित मैराथन में यास्तिका भाटिया ने गुजरात जायंट्स के साथ जुड़ने की खुशी जताई। जानें उनके अनुभव और आगामी डब्ल्यूपीएल के बारे में उनके विचार।

मुख्य बातें

यास्तिका भाटिया ने गुजरात जायंट्स के साथ जुड़ने की खुशी जताई।
उनका ऑक्शन में मूल्य 50 लाख रुपये रहा।
डब्ल्यूपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन महत्वपूर्ण होगा।
यास्तिका ने अपनी फिटनेस और देशभक्ति को बढ़ावा दिया।
यास्तिका का क्रिकेट करियर लगातार बढ़ रहा है।

अहमदाबाद, 30 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। फिटनेस, देशभक्ति और एकता का संदेश फैलाने के लिए रविवार को अदाणी ग्रुप ने 'रन फॉर अवर सोल्जर' थीम के तहत एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इस दौड़ में कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया भी थीं, जिन्हें विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के ऑक्शन में गुजरात जायंट्स ने अपने साथ जोड़ा है। यास्तिका ने इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने की खुशी व्यक्त की।

इस ऑक्शन के दौरान यास्तिका भाटिया पर पहली बोली (30 लाख) गुजरात जायंट्स ने लगाई। इसके बाद यूपी वॉरियर्स ने इस बोली को 5 लाख रुपये बढ़ाया, लेकिन गुजरात ने जवाब देते हुए बोली को 40 लाख रुपये तक पहुंचा दिया।

इस बीच बोली में यूपी वॉरियर्स ने 45 लाख रुपये की बोली लगाई, लेकिन अंत में गुजरात जायंट्स ने 50 लाख रुपये में यास्तिका को अपनी टीम में शामिल करने में सफलता प्राप्त की।

1 नवंबर 2000 को बड़ौदा (वडोदरा) में जन्मी यास्तिका ने गुजरात की टीम से जुड़ने पर खुशी जताते हुए कहा, "मैं वडोदरा की रहने वाली हूं। मुझे गुजरात जायंट्स ने अपने साथ जोड़ा, जिसके लिए मैं आभारी हूं। यह मेरे लिए गर्व की बात है। शायद मैं इस साल नहीं खेल सकूं, लेकिन फ्रेंचाइजी ने जिस तरह मुझ पर भरोसा जताया, उसके लिए मैं आभारी हूं। जब भी मैं गुजरात जायंट्स का प्रतिनिधित्व करूंगी, अपना शत प्रतिशत दूंगी। मुझे उम्मीद है कि हम ट्रॉफी अपने नाम करेंगे। ऑक्शन बहुत अच्छा रहा है और खिलाड़ी इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। डब्ल्यूपीएल 2026 बेहद रोमांचक रहेगा।"

यास्तिका भाटिया ने अपने पिछले तीन सीजन मुंबई इंडियंस की ओर से खेले हैं, जहां उन्होंने 18.74 की औसत से 506 रन बनाए। यास्तिका दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 57 रन की पारी खेल चुकी हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यास्तिका भाटिया के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो उन्होंने 19 टी20 मैचों में 16.46 की औसत से 214 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 कैच लपकने के साथ-साथ 8 स्टंपिंग भी की हैं। यास्तिका 28 वनडे मैचों में 666 रन बना चुकी हैं, जबकि 3 टेस्ट मैचों में उनके नाम 98 रन हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यास्तिका भाटिया ने गुजरात जायंट्स के लिए कितने में बोली लगवाई?
यास्तिका भाटिया के लिए गुजरात जायंट्स ने 50 लाख रुपये में बोली लगाई।
यास्तिका भाटिया का जन्म कब हुआ?
यास्तिका भाटिया का जन्म 1 नवंबर 2000 को बड़ौदा में हुआ।
यास्तिका भाटिया ने अपने क्रिकेट करियर में कितने रन बनाये हैं?
यास्तिका भाटिया ने 19 टी20 मैचों में 214 रन और 28 वनडे में 666 रन बनाये हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले