अखिलेश यादव का बढ़ता जनाधार भाजपा को चिंतित कर रहा है: रविदास मेहरोत्रा
सारांश
Key Takeaways
- अखिलेश यादव का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है।
- भाजपा और कुछ नेता रविदास मेहरोत्रा के अनुसार घबरा रहे हैं।
- फिल्म 'धुरंधर-2' ने सपा और अतीक अहमद के बीच के संबंधों को उजागर किया।
लखनऊ, 24 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रविदास मेहरोत्रा ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सपा के नेता अखिलेश यादव का जनाधार निरंतर बढ़ता जा रहा है, जिससे भाजपा और उसके कुछ नेता चिंतित हैं।
यह बयान तब आया है जब फिल्म 'धुरंधर-2' को लेकर विधायक पूजा पाल ने आरोप लगाया कि इस फिल्म ने माफिया गैंगस्टर अतीक अहमद और सपा की हकीकत को उजागर कर दिया है।
पूजा पाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि पूजा पाल सपा के वोटों से विधायक बनीं हैं। अगर उनमें थोड़ी भी नैतिकता है, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ना चाहिए, फिर वे सपा के खिलाफ बयान दें।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के प्रति जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है, और यही कारण है कि भाजपा और कुछ नेता घबराए हुए हैं।
पूजा पाल ने फिल्म 'धुरंधर-2' का जिक्र करते हुए सपा पर निशाना साधा और कहा कि इस फिल्म ने सपा और अतीक अहमद के बीच के रिश्तों की सच्चाई को सामने लाया है। अतीक अहमद सपा के संरक्षण में रहकर देश को भीतर से कमजोर कर रहा था।
उन्होंने कहा कि अतीक केवल मेरे लिए ही गुनहगार नहीं था; उसने मेरे पति राजूपालअतीक ने लोगों की हत्याएं करके नशे के कारोबार के जरिए युवाओं को अपराधी बना दिया। समाजवादी पार्टी के संरक्षण में अतीक और उसके गैंग ने नकली नोटों का कारोबार किया और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया।
हाल ही में अखिलेश यादव ने फिल्म 'धुरंधर-2' पर कहा था कि भाजपा अब राजनीतिक दलों को बदनाम करने के लिए फिल्मों का सहारा ले रही है, और यह फिल्म एक विशेष एजेंडे के तहत बनाई गई है।