4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अमेरिका ने सुरक्षा कारणों से रिकॉर्ड 1 लाख वीजा रद्द किए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अमेरिका ने सुरक्षा कारणों से रिकॉर्ड 1 लाख वीजा रद्द किए?

सारांश

अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से एक साल में एक लाख से ज्यादा वीजा रद्द कर दिए हैं। यह कदम सीमा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है। जानें इसके पीछे की वजहें और नतीजे।

मुख्य बातें

अमेरिका ने एक साल में एक लाख से अधिक वीजा रद्द किए हैं।
यह कदम सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।
विदेशी नागरिकों पर कई प्रकार के अपराधों का आरोप था।
नई निगरानी व्यवस्था के तहत त्वरित कार्रवाई संभव है।
यह नीति ट्रंप प्रशासन की सुरक्षा प्राथमिकताओं को दर्शाती है।

वाशिंगटन, 13 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। ट्रंप प्रशासन ने एक साल के भीतर एक लाख से अधिक विदेशी नागरिकों के वीजा को रद्द करने का इतिहास रच दिया है। अमेरिका का विदेश विभाग इसे सीमा सुरक्षा और जनता की सुरक्षा को मजबूत करने का सबसे बड़ा कदम मानता है।

विदेश विभाग के मुख्य उप प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा, "ट्रंप प्रशासन की प्राथमिकता है कि वह अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और अमेरिकी संप्रभुता की रक्षा करे।"

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई पिछले वर्षों की तुलना में कहीं अधिक सख्त है। उन्होंने कहा, "एक साल के भीतर, विदेश विभाग ने विदेशी नागरिकों के 100,000 से अधिक वीजा रद्द किए हैं, जो एक नया रिकॉर्ड है और 2024 के बाद से रद्द किए जाने में 150 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्शाता है।"

विदेश विभाग के बयान में कहा गया है कि जिन विदेशी नागरिकों के वीजा रद्द किए गए, उन पर कई तरह के अपराधों का आरोप था या उन्हें दोषी ठहराया जा चुका था। इनमें मारपीट, चोरी और नशे में गाड़ी चलाने जैसे मामले शामिल हैं।

प्रशासन का कहना है कि वीज़ा रद्द होने के मामलों में बढ़ोतरी की वजह नई और सख्त जांच एवं निगरानी व्यवस्था है, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के दौरान लागू किया गया।

पिगोट ने कहा, "विदेश विभाग का हाल ही में शुरू किया गया कंटीन्यूअस वेटिंग सेंटर यह सुनिश्चित करता है कि अमेरिकी धरती पर सभी विदेशी नागरिक हमारे कानूनों का पालन करें, और जो लोग अमेरिकी नागरिकों के लिए खतरा बनते हैं, उनके वीजा तुरंत रद्द कर दिए जाएं।"

अधिकारियों के अनुसार, पहले जांच केवल वीज़ा आवेदन या अमेरिका में प्रवेश के समय होती थी, लेकिन अब इस नई प्रणाली के तहत बाद में भी निगरानी की जाती है। इससे किसी अपराध में नाम आने पर त्वरित कार्रवाई संभव हो जाती है।

टॉमी पिगॉट ने कहा कि यह नीति देश की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की व्यापक सोच को दर्शाती है। उन्होंने कहा, "ट्रंप प्रशासन अमेरिका को प्राथमिकता देगा और हमारे देश को उन विदेशी नागरिकों से बचाएगा जो सार्वजनिक सुरक्षा या राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न करते हैं।"

हालांकि बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि सबसे अधिक वीजा किन देशों के नागरिकों के रद्द किए गए या इनमें कितने पर्यटक, छात्र या लंबे समय से रह रहे लोग शामिल थे।

यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब वीजा नीति ट्रंप प्रशासन की घरेलू और विदेश नीति का एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन चुकी है। अमेरिकी कानून के तहत सरकार को यह अधिकार है कि यदि किसी विदेशी नागरिक को अयोग्य मान लिया जाए या उससे सुरक्षा संबंधी खतरा हो, तो उसका वीजा रद्द किया जा सकता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट नहीं है कि किन देशों के नागरिकों को सबसे अधिक प्रभावित किया गया है। यह निर्णय राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह ट्रंप प्रशासन की सुरक्षा नीतियों को दर्शाता है।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्यों अमेरिका ने इतने सारे वीजा रद्द किए?
अमेरिका ने सुरक्षा कारणों से विदेशी नागरिकों के वीजा रद्द किए हैं, जिन पर कई तरह के अपराधों का आरोप था।
इस नीति का उद्देश्य क्या है?
इसका उद्देश्य अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करना है।
क्या सभी देशों के नागरिकों के वीजा रद्द हुए हैं?
बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किन देशों के नागरिकों के वीजा रद्द किए गए।
क्या यह कार्रवाई स्थायी है?
यह कार्रवाई तब तक लागू रहेगी जब तक कि सुरक्षा संबंधी खतरे बने रहेंगे।
क्या वीजा रद्द होने का प्रक्रिया में बदलाव आया है?
हां, अब वीजा रद्द होने के मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए नई निगरानी व्यवस्था लागू की गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले