क्या हजारीबाग में प्रीति किस्कू के साथ हुई बदसलूकी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हजारीबाग में प्रीति किस्कू के साथ हुई बदसलूकी?

सारांश

हजारीबाग में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की बहू प्रीति किस्कू और उनके चालक के साथ हुई बदसलूकी की घटना ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। जानें पूरी कहानी और इसके पीछे की सच्चाई।

मुख्य बातें

प्रीति किस्कू के साथ हुई बदसलूकी ने राजनीतिक हलचल मचाई है।
बदसलूकी के दौरान चालक को गंभीर चोटें आईं।
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

रांची, 3 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की बहू प्रीति किस्कू और उनके चालक के साथ हजारीबाग में एक बदसलूकी और मारपीट की घटना प्रकाश में आई है। इस घटना में प्रीति के चालक को गंभीर चोटें आई हैं।

यह घटना दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुई। प्रीति की शिकायत पर पुलिस ने पूजा समिति के पदधारकों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

सूत्रों के अनुसार, गुरुवार की शाम प्रीति किस्कू गिरिडीह से रांची लौट रही थीं। रास्ते में उनकी गाड़ी हजारीबाग के अमृत नगर क्षेत्र में स्थित पूजा पंडाल के पास प्रतिमा विसर्जन जुलूस में फंस गई। चालक ने भीड़ से रास्ता खोलने का अनुरोध किया, लेकिन इसी बीच कहासुनी बढ़ गई।

आरोप है कि जुलूस में शामिल कुछ व्यक्तियों ने चालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस बीच, जब प्रीति किस्कू ने बीच-बचाव किया, तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार हुआ।

उन्होंने आरोप लगाया कि भीड़ ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उन्हें धक्का-मुक्की का भी सामना करना पड़ा। घटना के बाद प्रीति ने स्वयं पुलिस को बयान दिया और पूरे घटनाक्रम का विवरण दिया।

मामले में हजारीबाग मुफस्सिल थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पूजा समिति के सभी पदाधिकारियों को आरोपित बनाया गया है। थाना प्रभारी ने घटना पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चूंकि यह मामला विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी के परिवार से जुड़ा है, इसलिए इसकी राजनीतिक गूंज भी सुनाई देने लगी है। भाजपा समर्थक इस घटना को गंभीर बताते हुए राज्य सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह सवाल भी खड़ा करता है कि क्या राजनीतिक हस्तियों के परिवार भीड़ के नियंत्रण से बाहर हैं। समाज में बढ़ती असहिष्णुता एक गंभीर चिंता का विषय है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हजारीबाग में क्या हुआ?
हजारीबाग में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान प्रीति किस्कू और उनके चालक के साथ बदसलूकी और मारपीट की घटना हुई।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने प्रीति की शिकायत पर पूजा समिति के पदधारकों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
क्या इस मामले का राजनीतिक असर होगा?
यह मामला बाबूलाल मरांडी के परिवार से जुड़ा है, इसलिए इसकी राजनीतिक गूंज सुनाई दे रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 18 घंटे पहले
  2. 19 घंटे पहले
  3. 19 घंटे पहले
  4. 19 घंटे पहले
  5. 19 घंटे पहले
  6. 19 घंटे पहले
  7. 20 घंटे पहले
  8. 20 घंटे पहले