क्या पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आईईडी धमाके से रेलवे ट्रैक के परखच्चे उड़ गए?

Click to start listening
क्या पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आईईडी धमाके से रेलवे ट्रैक के परखच्चे उड़ गए?

सारांश

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक आईईडी धमाके ने रेलवे ट्रैक को क्षति पहुंचाई है। पुलिस ने एक और विस्फोटक को डिफ्यूज कर दिया है। यह घटना क्षेत्र के लिए नई नहीं है। जानिए इस धमाके से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।

Key Takeaways

  • 24 दिसंबर
  • पुलिस ने एक अन्य विस्फोटक को डिफ्यूज किया।
  • धमाके से रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ।
  • जफ्फार एक्सप्रेस का संचालन रोकना पड़ा।
  • यह घटना क्षेत्र में सुरक्षा चिंताओं को बढ़ाती है।

क्वेटा, 24 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में डेरा मुराद जमाली के निकट एक आईईडी धमाके की सूचना मिली है। इस आईईडी को रेलवे ट्रैक पर स्थापित किया गया था। विस्फोट के परिणामस्वरूप रेलवे ट्रैक के एक हिस्से का परखच्चा उड़ गया। हालांकि, पुलिस ने एक अन्य विस्फोटक उपकरण को डिफ्यूज़ कर दिया है। यह पहली बार नहीं है कि इस क्षेत्र में ऐसा कोई धमाका हुआ है। पहले भी कई बार इस तरह के विस्फोट देखने को मिले हैं।

पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने नसीराबाद जिले के नोटाल क्षेत्र के पास मुख्य रेलवे ट्रैक पर एक विस्फोटक उपकरण आईईडी लगाया था। पाकिस्तानी मीडिया डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, एक बड़ी घटना टल गई। मंगलवार को पेशावर से क्वेटा जा रही जफ्फार एक्सप्रेस मौके पर पहुंचने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही आईईडी का विस्फोट हो गया।

धमाके के बाद रेलवे ट्रैक के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त होने के कारण ट्रेन की सेवा रोकनी पड़ी। रेलवे अधिकारियों ने जफ्फार एक्सप्रेस को डेरा मुराद जमाली पर ही रोक दिया। इसके अलावा, क्वेटा और अन्य क्षेत्रों के बीच ट्रेन सेवा फिलहाल के लिए रोक दी गई है जब तक कि ट्रैक पूरी तरह से ठीक न हो जाए।

धमाके के बाद, पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और सुरक्षा बलों की एक बड़ी टीम मौके पर पहुंची और घटना में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

आपको बता दें, इससे पहले नवंबर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। बलूचिस्तान के बोलन पास इलाके में जफ्फार एक्सप्रेस पर हमला किया गया था। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे अधिकारियों ने कहा था कि जफ्फार एक्सप्रेस क्वेटा से पेशावर जा रही थी, जब हथियारबंद लोगों ने ट्रेन को निशाना बनाया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हथियारबंद लोगों ने तब फायरिंग की जब ट्रेन आब-ए-गम के पास पहुंची। ट्रेन में यात्रा कर रहे रेलवे पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की।

हालांकि, सुरक्षाकर्मियों के साथ थोड़ी देर की गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इससे पहले अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि 7 अक्टूबर को सिंध के शिकारपुर जिले में क्वेटा जाने वाली जफ्फार एक्सप्रेस को निशाना बनाकर किए गए एक धमाके में कम से कम सात लोग घायल हो गए थे।

शिकारपुर के डिप्टी कमिश्नर शकील अब्रो ने कहा था कि 7 अक्टूबर को सुबह 8:15 बजे (स्थानीय समयानुसार) रेलवे ट्रैक पर एक धमाका हुआ। यह विस्फोट सुल्तान कोट रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर की दूरी पर हुआ, जिसमें सात लोग घायल हुए।

इस वर्ष की शुरुआत में, क्वेटा से पेशावर जा रही जफ्फार एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन को बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) की मजीद ब्रिगेड ने हाईजैक कर लिया था, और 400 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। बलूचिस्तान में बोलन दर्रे के धाबर इलाके में पटरी उड़ने के बाद 11 मार्च को ट्रेन रोकनी पड़ी थी।

Point of View

NationPress
12/02/2026

Frequently Asked Questions

आईईडी धमाका कब हुआ?
आईईडी धमाका 24 दिसंबर को हुआ।
क्या पुलिस ने किसी अन्य विस्फोटक को डिफ्यूज किया?
हाँ, पुलिस ने एक अन्य विस्फोटक उपकरण को डिफ्यूज कर दिया।
इस घटना की वजह से ट्रेन सेवा पर क्या असर पड़ा?
धमाके के कारण रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ, जिससे ट्रेन सेवा रोकनी पड़ी।
क्या पहले भी ऐसे धमाके हुए हैं?
हाँ, बलूचिस्तान में पहले भी कई बार ऐसे धमाके हो चुके हैं।
क्या इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर है?
इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Nation Press