1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारतीय टीम वेस्टइंडीज को नहीं करेगी हल्का, 2016 का दर्द है यादगार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारतीय टीम वेस्टइंडीज को नहीं करेगी हल्का, 2016 का दर्द है यादगार

सारांश

भारतीय क्रिकेट टीम 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में सुपर-8 का अंतिम मुकाबला खेलने जा रही है। इस मैच में जीत से सेमीफाइनल में उनकी जगह पक्की होगी। 2016 के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला लेने की कोशिश में टीम पूरी तैयारी के साथ उतरेगी।

मुख्य बातें

टी20 विश्व कप 2026 में भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज से है।
यह मैच सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण है।
भारतीय टीम 2016 की हार का बदला लेना चाहती है।
हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह की भूमिका अहम होगी।
वेस्टइंडीज ने ग्रुप स्टेज में अजेय प्रदर्शन किया है।

नई दिल्ली, 27 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का अपना अंतिम मुकाबला कोलकाता में वेस्टइंडीज के विरुद्ध 1 मार्च को खेलेगी। सेमीफाइनल में स्थान बनाने के लिए टीम इंडिया को इस मैच में जीत हासिल करना अनिवार्य है। वहीं, वेस्टइंडीज भी इस मैच में जीत के जरिए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने की कोशिश करेगी।

वेस्टइंडीज ग्रुप स्टेज में अजेय रही थी। सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मैच में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जबकि अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को हराया। दूसरी ओर, सुपर-8 में अपना पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रन से जीत दर्ज की।

1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला यह मुकाबला क्वार्टर फाइनल के समान है। विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

भारतीय टीम अपने घर में खेलते हुए भी वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं लेगी। इसका कारण 2016 का टी20 विश्व कप सेमीफाइनल है, जिसमें भारतीय टीम को वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से हराकर खिताब जीतने का सपना चूर-चूर कर दिया था।

31 मार्च 2016 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए सेमीफाइनल में एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने विराट कोहली के नाबाद 47 गेंद पर बनाए 89 रन की मदद से 2 विकेट पर 192 रन का स्कोर खड़ा किया। यह स्कोर कम नहीं था, लेकिन वेस्टइंडीज की मजबूत बल्लेबाजी ने इसे बौना साबित कर दिया।

लेंडल सिमंस ने 51 गेंदों पर 5 छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 82 रनों की पारी खेली, जबकि आंद्रे रसेल ने 20 गेंदों पर विस्फोटक 43 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने 19.4 ओवर में 3 विकेट पर 196 रन बनाकर न केवल मैच जीता, बल्कि अपने घर में भारतीय टीम के विश्व कप जीतने का सपना तोड़ दिया।

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया था, और उस समय के कप्तान डेरन सैमी अब टीम के हेड कोच हैं।

1 मार्च को जब भारतीय टीम कोलकाता के ईडन गार्डन में वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरेगी, तो निश्चित रूप से वे 10 साल पहले मिली हार का बदला लेने का प्रयास करेंगी। भारत की 2016 वाली प्लेइंग इलेवन के दो खिलाड़ी, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह, अगले मैच की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। ये दोनों खिलाड़ी वेस्टइंडीज के विश्व कप में चल रहे तूफानी सफर को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच कब होगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच 1 मार्च 2026 को होगा।
इस मैच का महत्व क्या है?
यह मैच सेमीफाइनल में प्रवेश का टिकट प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है।
2016 में भारत को वेस्टइंडीज से हार का सामना क्यों करना पड़ा?
2016 के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज ने मजबूत बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए भारत को हराया।
क्या भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हल्का लेगी?
नहीं, भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हल्का नहीं लेगी और जीत के लिए पूरी तैयारी करेगी।
इस मैच में कौन से खिलाड़ी अहम रह सकते हैं?
हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह इस मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले