28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

मुख्यमंत्री निवास पर होने जा रही महिला पंचायत: सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मुख्यमंत्री निवास पर होने जा रही महिला पंचायत: सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

सारांश

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव के जन्मदिन पर महिलाओं ने 'बहनों की पाती-भैया के नाम' के तहत शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने महिला पंचायत के आयोजन की घोषणा की, जो महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मुख्य बातें

महिला पंचायत का आयोजन मुख्यमंत्री निवास पर होगा।
राज्य सरकार ने नारी सशक्तिकरण के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट रखा है।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है।
बहनों ने अपने भावनाओं को 'बहनों की पाती' के माध्यम से व्यक्त किया।
महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

भोपाल, २५ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के जन्मदिन पर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आईं महिलाएं 'बहनों की पाती-भैया के नाम' लेकर पहुंचीं और उन्हें बधाई दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि शीघ्र ही बहनों से सीधे संवाद करने के लिए महिला पंचायत मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री यादव ने जन्मदिन के मौके पर 'बहनों की पाती-भैया के नाम' लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंची महिलाओं का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि अभिव्यक्ति 'बहनों की पाती-भैया के नाम' एक आध्यात्मिक पहल है। बहनों का आशीर्वाद हमें निरंतर प्राप्त होता रहा है। प्रदेश की बहनों ने अपने दिल की भावनाएं, अनुभव और सुझाव इस पाती के माध्यम से व्यक्त किए हैं। बहनों ने अपने भैया के प्रति विश्वास, स्नेह और सम्मान को शब्दों में पिरोया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के स्वाभिमान और सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री निवास में जल्द ही बहनों से संवाद के लिए विशेष पंचायत का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश में गरीब, युवा, नारी और किसान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। प्रदेश में बहनों के कल्याण का कार्य मिशन मोड में चल रहा है। राज्य सरकार ने नारी सशक्तिकरण के लिए एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रस्तावित किया है।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। अब हमारी बहनें कारखानों और उद्योगों में भी नेतृत्व कर रही हैं। राज्य सरकार महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित कर रही है।

मुख्यमंत्री यादव ने मुख्यमंत्री निवास पहुंची बहनों से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी को अधिक से अधिक प्रसारित करने में सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है कि हर पात्र बहन आत्मनिर्भरता और उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही शासकीय योजनाओं का लाभ लें।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे, महामंत्री डॉ. स्वप्ना वर्मा, सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को विशेष साल भेंट किया और उनके स्वस्थ जीवन के साथ दीर्घायु की कामना की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला पंचायत का आयोजन कब होगा?
महिला पंचायत का आयोजन शीघ्र ही मुख्यमंत्री निवास पर होगा।
सीएम मोहन यादव ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए क्या कहा?
सीएम ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है।
'बहनों की पाती-भैया के नाम' का क्या महत्व है?
'बहनों की पाती-भैया के नाम' एक आत्मीय पहल है जिसमें बहनों ने अपने भावनाओं और सुझावों को व्यक्त किया है।
राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठा रही है?
सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।
क्या महिलाएं उद्योगों में नेतृत्व कर रही हैं?
जी हां, अब महिलाएं कारखानों और उद्योगों में नेतृत्व कर रही हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले