20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी?

सारांश

भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके सिद्धांतों का महत्व और उनका योगदान चर्चा में रहा। जानें उनके विचारों का भारतीय राजनीति पर क्या प्रभाव है।

मुख्य बातें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘एकात्म मानवतावाद’ भारतीय जीवन का आधार है।
अंत्योदय के सिद्धांत से असली विकास की परिभाषा मिलती है।
भाजपा उनके विचारों को अपने मार्गदर्शक सिद्धांत मानती है।
उनके योगदान से आज भी भाजपा को नई ऊर्जा मिलती है।
उपाध्याय जी का दृष्टिकोण आज की राजनीति में महत्वपूर्ण है।

नई दिल्ली, २५ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा के प्रमुख नेताओं ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, मंत्री आशीष सूद, सांसद प्रवेश वर्मा और अन्य नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘एकात्म मानवतावाद’ भारतीय जीवनशैली और आर्थिक व्यवस्था का मूल आधार है। उनका ‘अंत्योदय’ का सिद्धांत हमें यह सिखाता है कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ नहीं पहुंचता, तब तक असली विकास संभव नहीं है। भाजपा इन्हीं विचारों को मार्गदर्शक मानकर आगे बढ़ती है।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए मार्ग पर चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक बन गए हैं। इसी पथ पर चलकर भारत अब एक विकसित भारत बनने का सपना देख रहा है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय समाज, अर्थव्यवस्था, शिक्षा और शासन व्यवस्था की स्पष्ट दिशा दिखाई। उनकी दूरदर्शिता के कारण आज हमारे पास नरेंद्र मोदी

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने भी उपाध्याय जी के योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि उनकी जयंती पर हम उनके जीवन और विचारों को याद करते हैं। हमारा संगठन और सरकार उनके आदर्शों का पालन करते हुए कार्य करती है। मैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चरणों में नमन करता हूँ और भारतीय जनता पार्टी का कार्य उनकी प्रेरणा से ही आगे बढ़ता है।

भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि भारत सरकार की हर योजना में समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा की भावना झलकनी चाहिए। वे केवल राजनीतिक नेता नहीं बल्कि एक सामाजिक विचारक और शिक्षाविद् भी थे। उनकी विचारधारा आज भी भाजपा को नई ऊर्जा और प्रेरणा देती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय सिद्धांत क्या है?
अंत्योदय सिद्धांत का अर्थ है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना। यह सिद्धांत विकास की सच्ची परिभाषा प्रस्तुत करता है।
भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को कैसे लागू किया?
भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अपने नीति निर्माण में शामिल करते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले